शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

भारत विकास परिषद शाखा भिंड द्वारा संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ, पहले दिन काव्य गोष्ठी, दूसरे दिन हुआ गौ पूजन

Headlines Today24

3 years ago 47 views
भारत विकास परिषद शाखा भिंड द्वारा संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ, पहले दिन काव्य गोष्ठी, दूसरे दिन हुआ गौ पूजन

परानिधेश भारद्वाज,

कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के संरक्षक डॉ विनोद सक्सेना तथा अध्यक्ष डॉ साकार तिवारी के साथ उपस्थित सभी कवियों ने मां सरस्वती के चित्र पट पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करते हुए सरस्वती वंदना का गायन के साथ किया।
कार्यक्रम में प्रख्यात गीतकार संतोष अवस्थी अंश ने स्वरचित गीत "डाल डाल डोले महंगाई, पात पात पर भ्रष्टाचार, देश के हित की नीति जब हर एक जन अपनाएगा, राम प्रगट होगा भारत में राम राज्य आ जाएगा" इसी क्रम में उन्होंने एक और गीत सुनाते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। "पाश्चात्य सभ्यता घर आई, सारे अर्थों को बदल दिया, मिनरल वाटर तो स्वच्छ हुआ, गंगा प्रदूषित कहलाई, पावनता अगर ना होती तो शिव शंभू शीश नहीं धरते, पतित पावनी कहलाई, सुनते हैं पतित भी है तरते।

इसी क्रम में गीतकार चंद्रशेखर कटारे ने अपने छंद और मुक्तकों से सुंदर रचना पाठ करते हुए कहा कि "मन में लगन कछु शेष ना सजन, तुम्हें भरके नयन कुछ एक बार देख लेते हमारी।

नवांकुर कवि साक्षी जैन ने बेटी और मां पर केंद्रित कविता पढ़ी। शायर डॉ मुकेश शर्मा ने होली पर दोहे और गजलें पढ़ीं।
कार्यक्रम संयोजक व कवि राधे गोपाल यादव ने व्यवस्था तथा राजनीति पर करारा व्यंग्य गीत पढ़ा "स्वान समझकर टुकड़ा टुकड़ा डाल रहे हैं"।


गीतकार प्रदीप बाजपेई युवराज ने दहेज पर केंद्रित गीत तथा होली और बसंत पर मुक्तक पढ़ कर श्रोताओं को आनंदित किया।
इसी क्रम में गीतकार प्रदीप दीक्षित ने गाय गंगा पर गीत रचना पढ़ी तथा डॉ सुनील कांत त्रिपाठी निराला ने अपने क्रम में हास्य व्यंग के साथ ही ऐतहासिक पन्ना धाय के अमर चरित्र पर मार्मिक गीत पढ़ा "तो मेवाड़ नहीं बच पाता जो पन्नाधाय नहीं होती"।

संचालन कर रहे गीतकार राम कुमार पांडे ने नव संवत्सर पर गीत पढ़ा "भारत के कोने कोने में घर-घर उत्सव आया है, नव संवत्सर आया देखो नव संवत्सर आया है"।

कार्यक्रम के अंत में देश के प्रख्यात शायर महावीर तन्हा ने सुंदर शेर और गजलों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया उन्होंने कहा कि "खुद को तीरंदाज समझना है कितना आसान, तीर निशाने पर बैठाना कितना मुश्किल है"
"गर्मी में भी छत का पंखा बंद रखा, कमरे में चिड़ियों का आना जाना है"।

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर उपस्थित सभी श्रेष्ठ कलमकार व कवियों को परिषद के पदाधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे परिषद के अध्यक्ष डॉ साकार तिवारी, सचिव धीरज शुक्ला, पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी श्रवण पाठक, वरिष्ठ पत्रकार गणेश भारद्वाज, जयदीप सिंह फौजी, मनोज दीक्षित, राजीव त्रिपाठी, दिलीप सिंह, शैलेंद्र शर्मा, मोहित दीक्षित, प्रतीक मिश्रा, महेश मिश्रा, गगन शर्मा, राहुल यादव, उषा नगरिया, कैलाश नगरिया, साकेत सक्सेना नितिन दिक्षित सहित भारी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसी के साथ कार्यक्रम के दूसरे दिवस शनिवार प्रातः स्थानीय मंशापूर्ण गौशाला पर परिषद के सदस्य व पदाधिकारियों द्वारा बीमार गायों के इलाज हेतु आवश्यक दवाएं, गुड़ व हरा चारा उपलब्ध करा कर गौ पूजन कार्यक्रम संयोजक श्री अनिल शर्मा के साथ प्रदीप सोनी व रामवीर परिहार ने किया।

देखिये सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों की सूची...

Tags #

शेयर करें