शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

बाजरा खरीदी शुरू नहीं की गई तो जबरदस्त आंदोलन की चेतावनी

Headlines Today24

4 years ago 4 views
बाजरा खरीदी शुरू नहीं की गई तो जबरदस्त आंदोलन की चेतावनी
  भिंड। भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री बृजेश चौधरी ने शासन एवं प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि बाजरा की तुलाई यदि शीघ्र प्रारंभ नहीं की गई तो एतिहासिक आंदोलन किया जायगा। उन्होंने शासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ तो सरकार कहती है कि हम किसानों की आय दोगुनी करेंगे, वहीं दूसरी तरफ ऐसे ऐसे कानून बनाये जा रहे हैं जिससे किसान मजबूर हो कर खेती छोड़ कर पलायन कर जाये। विगत दो वर्षों से किसान प्राकृतिक आपदाओं के कारण कृषि कार्य में घाटे में जा रहा है और खेती छोड़ने को मजबूर होता जा रहा है। क्योंकि कभी अतिवृष्टि, कभी ओलावृष्टि तो कभी सूखा के कारण फसल नष्ट होती जा रही हैं। दूसरी तरफ उत्पादन लागत बढ़ती जा रही है। यूरिया डीएपी के लिए घंटो लाइन में लगने के बाद भी कोई गारंटी नहीं है कि मिल जायगा। सोसाइटी के कर्मचारी एवं प्रायवेट डीलर सरेआम ब्लैक में खाद बेच रहे हैं, उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती है। उन्होंने कहा कि बेचारा किसान दो दो बार बोनी कर रहा है, फिर भी उत्पादन कम हो रहा है। लेकिन सरकार समर्थन मूल्य पर बाजरा खरीदने में असमर्थता व्यक्त कर रही है, उल्टा किसानों का बाजरा अमानक बताते हुए सैम्पल फैल कर दिये जा रहे हैं। ब्रजेश चौधरी ने सोसाइटी कर्मचारियों पर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए कहा जिन कर्मचारियों ने फर्जी रजिस्ट्रेशन कराये थे, उन्होंने उ.प्र. से बाजरा मंगाकर बेच दिये, जबकि वास्तविक किसान वंचित रह गये। किसान नेताबृजेश चौधरी ने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अब और अन्याय नहीं सह सकते हैं। यदि बाजरा की खरीदी दो दिन के अंदर शुरू नहीं हुई तो 12 दिसंबर से अनिश्चित कालीन धरना और अनशन प्रारंभ किया जायगा। फिर भी शुरू नहीं हुई तो 16 दिसंबर को जिला कलेक्टर का घेराव किया जायगा। उन्होंने बाजरा खरीद पर आरपार की लड़ाई की बात करते हुए कहा कि किसान तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक उनकी सुनवाई नहीं हो जाती।
Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104