नरवरिया वायु सेना मेडल से सम्मानित
Headlines Today24
3 years ago
6 views
22 Apr 2023
भिंड। मेहगांव क्षेत्र के जरपुरा ग्राम निवासी सार्जेंट श्यामबीर नरवरिया पुत्र जय सिंह को वायुसेना मुख्यालय नई दिल्ली में वायु सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। बीते दिवस एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने श्री नरवरिया को एक समारोह में वायु सेना मेडल प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि श्यामबीर सिंह नरवरिया ने कश्मीर के पुलवामा में तैनाती के दौरान गरुण टीम के साथ जेश ए मोहम्मद के खूंखार आतंकी तंजीम को मार गिराया था। उनके इस वीरतापूर्ण असाधारण साहसिक कार्य हेतु 15 अगस्त 22 को सरकार ने वायु सेना मेडल देने की घोषणा की थी। श्री नरवरिया की उक्त उपलब्धि पर उनके परिजनो, रिश्तेदार, इष्ट मित्रों एवम् शुभ चिंतकों ने बधाई दी है।