शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

जो भक्त सच्चे मन से शिव की आराधना करता है उसे शिवलोक की प्राप्ति होती है: योगेश्वरानंद महाराज

Headlines Today24

3 years ago 61 views
जो भक्त सच्चे मन से शिव की आराधना करता है उसे शिवलोक की प्राप्ति होती है: योगेश्वरानंद महाराज

भिण्ड, पवन शर्मा

भिंड शहर के प्राचीन कुंडेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन कराया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन गुरुवार को कथा व्यास राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश्वरानंद महाराज ने शिव महापुराण कथा का वर्णन करते हुए कहा कि शिव कथा सुनने मात्र से ही मानव जीवन धन्य हो जाता है, समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है, शिव की महिमा को कोई भी नहीं जा सकता है, जो भी व्यक्ति उनकी सच्चे मन से आराधना करता है उसके कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं। शिव महापुराण कथा का जो अमृत पान करता है या शिव भक्ति करता है उसे शिवलोक की प्राप्ति होती है। शिवलिंग पर जल चढ़ाने मात्र से बाबा प्रसन्न हो जाते हैं और जीवन के जितने भी पाप हैं वह नष्ट हो जाते हैं।

कथा के उपरांत जय शम्भू के जयकारों से पंडाल गूँज उठा। साथ ही गंगा माँ की महा आरती की छटा देखते ही बनी। जिसे देखकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने शिव महापुराण कथा श्रवण की।

शेयर करें

संबंधित खबरें

632
पेज 1 / 106