शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

जिला उपाध्यक्ष ने यहां पर स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा लगाने की मांग की, उनके नाम के बोर्ड भी मार्ग पर लगवाए गए

Headlines Today24

4 years ago 3 views
जिला उपाध्यक्ष ने यहां पर स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा लगाने की मांग की, उनके नाम के बोर्ड भी मार्ग पर लगवाए गए

परानिधेश भारद्वाज

भिण्ड। शहर के परेड चौराहे से रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले मार्ग को वर्ष 2010 में नगरपालिका द्वारा प्रस्ताव पारित कर कै. माधवराव सिंधिया रेलवे स्टेशन मार्ग नाम दिया गया था। लेकिन सड़क पुनर्निर्माण के समय वहां पर मार्ग के नाम का लगाया गया बोर्ड उखड़ गया। परंतु उसके बाद किसी ने इनको पुनः लगवाए जाने की सुध नहीं ली।

लेकिन भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ तरुण कुमार शर्मा द्वारा इसकी ओर नगरपालिका का ध्यान आकर्षित कराते हुए उन्हें मार्ग की शुरुआत सहित अन्य जगह पर मार्ग के नाम के बोर्ड और रेलवे स्टेशन पर स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा लगाए जाने की मांग करते हुये पत्र नगरपालिका को लिखा गया। जिसपर तुरंत कार्यवाही करते हुए स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर 30 सितंबर को यह बोर्ड नगरपालिका द्वारा लगवा दिये गये।

हालांकि इससे पहले भी उन्होंने तीन बार नगरपालिका को बोर्ड लगवाए जाने की मांग करए हुए पत्र लिखे लेकिन उनपर कोई कार्यवाही नहीं हुई। लेकिन नवगठित नगरपालिका ने उनकी इस मांग पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कै. माधवराव सिंधिया के नाम पर मार्ग बोर्ड लगवा दिये।

डॉ तरुण कुमार शर्मा का कहना है कि गुना-इटावा रेल परियोजना तत्कालीन केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के प्रयासों से ही मंजूर हुई थी। इसलिए उनकी आदमकद प्रतिमा रेलवे स्टेशन पर स्थापित की जाना चाहिए। डॉ तरुण कुमार शर्मा ने कहा कि माधवराव सिंधिया ने जिले के विकास के लिए काफी कार्य किये हैं। वह हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहते थे। अब उनके इस कार्य को आगे बढ़ाने का काम उनके सुपुत्र श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किया जा रहा है।

आपको बता दें कि डॉ तरुण शर्मा सिंधिया समर्थक नेता हैं और राजनीति में काफी सक्रिय रहते हैं। 2020 में वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उनकी सक्रियता को द्वखते हुए भाजपा द्वारा उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।

स्व. माधवराव सिंधिया मार्ग के बोर्ड लगने के बाद फ़ोटो सेशन कराते सिंधिया समर्थक नेता
मार्ग नाम के बोर्ड लगवाने भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ तरुण शर्मा द्वारा लिखा गया पत्र
Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104