शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

जस्टिस फ़ॉर भिण्ड को मिला छात्रों का समर्थन, छात्र बोले जिले के विकास के लिए मांगों का पूरा होना जरूरी

Headlines Today24

3 years ago 8 views
जस्टिस फ़ॉर भिण्ड को मिला छात्रों का समर्थन, छात्र बोले जिले के विकास के लिए मांगों का पूरा होना जरूरी

जस्टिस फ़ॉर भिण्ड के सदस्यों द्वारा लगातार लोगों को कैंपेन से जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। इसी सिलसिले के अंतर्गत बुधवार को जस्टिस फॉर भिंड टीम के द्वारा मैथ टीचर आशीष दुबे की कोचिंग सेंटर के छात्रों को मुहिम से जोड़ा गया।
जुड़ने वाले छात्रों के द्वारा बताया गया कि भिंड नाम के लिए तो जिला है, लेकिन जिलों जैसी कोई सुविधा नहीं है। भिंड के आस पास के जिले भिंड से कहीं आगे निकल गए हैं। हम बाहर जाते हैं तो अपने आप को भिंड की जगह ग्वालियर का बताते हैं। छात्रों ने कहा यह मुहिम बहुत अच्छी शुरू की गई है, हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस मुहिम से जोड़ने में भूमिका निभाएंगे और जस्टिस फॉर भिंड को अवश्य सफलता मिलेगी व हमारा भिंड जिला विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

जस्टिस फोर भिंड के सदस्य सतीश राजावत के द्वारा बताया गया कि कैंपेन में बड़ी मात्रा में लोगों का समर्थन मिल रहा है। जिनमें अभी तक पत्रकारगण, चिकित्सकगण, अधिवक्तागण, अध्यापकगण, समाजसेवी एवम् छात्र आदि जुड़ रहे हैं और हमारा लक्ष्य हजारों लोगों को मुहिम से जोड़ना है। क्योंकि जब तक संख्या बल नहीं होगा तब तक हमारी बात नहीं सुनी जाएगी। इसीलिए जीतने के लिए संख्या बल बहुत जरूरी है और हमें विश्वास है अन्याय के खिलाफ भिंड की जीत अवश्य होगी।
इस मौके पर आशीष दुबे ,जयदीप राजावत, सतीश राजावत,आदि मौजूद रहे।

दरअसल समाजसेवियों द्वारा जस्टिस फॉर भिंड नाम से एक कैम्पेन शुरू किया गया है, जिसके अंतर्गत विभिन्न मांगों जैसे मेडिकल कॉलेज, नगर निगम, भिंड से दिल्ली एवं भोपाल को जाने वाली नई ट्रेनों का संचालन, ऊमरी को नगर परिषद बनाना, जिला अस्पताल भिंड में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाना, अटेर रोड पर ट्रेन रूट पर ओवर ब्रिज का निर्माण, पहले से स्वीकृत स्पेशल बच्चों के लिए स्कूल का जल्द से जल्द निर्माण आदि मांगे हैं।

Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104