शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

छात्राओं द्वारा बनाई गई ऐसी सुंदर रंगोली के जरिये दी गई यातायात नियमों की जानकारी

Headlines Today24

3 years ago 37 views
छात्राओं द्वारा बनाई गई ऐसी सुंदर रंगोली के जरिये दी गई यातायात नियमों की जानकारी

पवन शर्मा,

भिण्ड। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में यातायात जागरूकता सप्ताह अभियान के तहत भिण्ड यातायात प्रभारी रणजीत सिंह सिकरवार के तत्वावधान में एमजेएस कॉलेज की छात्र-छात्राओं के द्वारा इंदिरा गाँधी चौराहे पर रंगोली, चित्रों, पोस्टर के माध्यम से यातायात नियमों की अवहेलना से होने वाले नुकसान को दर्शाया गया। इस दौरान सीएसपी निशा रेड्डी एवं डीएसपी पूनम शर्मा मौजूद रहीं।

ट्रैफिक टीआई रणजीत सिंह सिकरवार ने बताया कि यातायात जागरूकता सप्ताह अभियान के तहत इंदिरा गाँधी चौराहे पर एमजेएस कॉलेज की छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगोली के माध्यम से यातायात के नियमों का पालन व उसके संकेत बनाकर लोगों को जागरूक किया गया। सूबेदार नीरज शर्मा की मौजूदगी में बनाई गईं इस रंगोली में यातायात के संकेतों को दर्शाते हुए उनका पालन करने का संंदेश दिया गया। साथ ही यातायात प्रभारी रणजीत सिंह सिकरवार द्वारा बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बाइक व चारपहिया वाहन नहीं चलाना चाहिए।

इस दौरान छात्राओं ने 'जब तक नहीं होगी यातायात नियमों में सख्ती, नहीं मिल सकती दुर्घटनाओं से मुक्ति' जैसे स्लोगन के माध्यम से चालकों को जागरूक किया। ट्रैफिक टीआई रणजीत सिकरवार ने कहा कि बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में गाड़ी चलाने के कारण बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं होती हैं।

Tags #

शेयर करें