शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

गौ पूजन के साथ शुरू हुआ भाविप का संस्कृति सप्ताह

Headlines Today24

4 years ago 4 views
गौ पूजन के साथ शुरू हुआ भाविप का संस्कृति सप्ताह
By- परानिधेश भारद्वाज मंगलवार से भारत विकास परिषद के संस्कृति सप्ताह का आयोजन गौ पूजन के साथ शुरू किया गया। जिसमें भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड के वरिष्ठ सदस्य जोधपुर मिष्ठान भंडार संचालक उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने संस्कृति सप्ताह का प्रारंभ के अवसर पर मंगलवाल को प्रथम दिवस स्थानीय मंशापूर्ण गौशाला में गौ पूजन कर, गायों को गुड़ चारा खिलाकर किया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष कमलेश सैंथिया ने बताया कि 11 जनवरी से लेकर दिनांक 17 जनवरी तक प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम करके संस्कृति सप्ताह मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक श्रवण पाठक ने कहा भारतीय संस्कृति लोगों को जोड़ने का काम करती है। लेकिन धीरे धीरे पाश्चात्य संस्कृति हावी होती जा रही है। लेकिन भारत विकास परिषद ने इसको बचाने का बीड़ा उठाया गई। इसीलिए समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों में भारतीय संस्कृति और सभ्यता की अलख जगाने का काम किया जाता है ताकि आने वाली पीढ़ी भारत की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति को याद रखते हुए उसका अनुसरण करती रहे। कार्यक्रम में भिण्ड शाखा सचिव डॉ साकार तिवारी, कोषाध्यक्ष रामवीर सिंह परिहार, डॉ हिमांशु बंसल, धीरज शुक्ला, मनोज दीक्षित, वीरेंद्र जोशी, अजय बसेड़िया, दिलीप सिंह कुशवाह, धर्मवीर सिंह भदोरिया, डॉ अवधेश सोनी, जयप्रकाश शर्मा, गजेंद्र शर्मा, राजमणि शर्मा, विपिन चतुर्वेदी सहित परिषद के कार्यकर्ता व अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104