शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

गाय के अंगों में संपूर्ण देवताओं का वास: नगरिया, गौशाला में सेवाएं दे रहे दो चिकित्सकों का भाविप ने किया सम्मान

Headlines Today24

3 years ago 40 views
गाय के अंगों में संपूर्ण देवताओं का वास: नगरिया, गौशाला में सेवाएं दे रहे दो चिकित्सकों का भाविप ने किया सम्मान

परानिधेश भारद्वाज,

हमारी संस्कृति में गाय को संपूर्ण विश्व की माता माना गया है। गाय के अंगों में संपूर्ण देवताओं का वास होता है। गाय जिस स्थान पर बैठती है वह स्थान तो पवित्र बताया ही गया है बल्कि गाय की छाया भी पवित्र एवं कीटाणु रहित बताई जाती है। यात्रा के समय गौ माता का दर्शन सुखद यात्रा के लिए अति लाभकारी माना जाता है। गाय एक पवित्र शक्ति है जिसके शरीर को स्पर्श करने वाली हवा को भी हमारे सनातन धर्म में पवित्र माना जाता है। हमारे शास्त्रों में गाय को 33 कोटि देवी देवताओं का निवास स्थान बताया गया है। केवल गौ माता की सेवा से ही संपूर्ण देवी देवताओं की सेवा संपन्न मानी गई है और इसलिए गौ माता को सर्वदेवमयी कहा जाता है। उक्त कथन भारत विकास परिषद महिला शाखा जागृति के द्वारा स्थानीय मंशापूर्ण गोकुलधाम मे प्रकल्प संयोजक उषा नगरिया ने कही।

अवसर था भारत विकास परिषद शाखा जागृति के द्वारा चलाए जा रहे संस्कृति सप्ताह के चौथे दिन मंशापूर्ण गोकुलधाम पर गौ ग्रास एवं गौ सेवा गौ पूजन के आयोजन का।

संस्कृति सप्ताह के महत्व को समझाते हुए संस्थापक अरुणा पाठक ने कहा कि परिषद अपने पांच सूत्रों के अनुसार सदैव संस्कृति की रक्षार्थ कार्य करती रहेगी।

मुख्य अतिथि एवं परिषद के समस्त सदस्यों ने मिलकर विधि विधान से गौ पूजन किया एवं उन्हें हरा चारा, गुड़ ,आटा, दाना इत्यादि दान भी दिया।

इस अवसर पर गौशाला गोकुलधाम में निरंतर सेवा कार्य कर रहे सहयोगी डॉक्टर कमलेश श्रीवास्तव एवं हरेंद्र नरवरिया को माल्यार्पण कर शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा भिंड के सचिव धीरज शुक्ला का योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर पर सचिव रत्ना कुशवाह, कोषाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, अरुणा पाठक,आभा जैन, अंजू शर्मा, गीता दीक्षित, दीपशिखा शर्मा , दीपशिखा शर्मा, मनोज दीक्षित, गगन शर्मा एवं आश्रम के विभिन्न कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

Tags #

शेयर करें