शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर नर्सों ने दिया धरना

Headlines Today24

5 years ago 64 views
एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर नर्सों ने दिया धरना
  • गणेश शाक्य
मध्य प्रदेश नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में की जा रही हड़ताल में भिंड जिला चिकित्सालय में पदस्थ 100 से अधिक नर्सेस ने भी हड़ताल में हिस्सा लिया। उन्होंने 1 दिन का सामूहिक अवकाश लेकर जिला अस्पताल परिसर में हड़ताल की और अपनी मांगें पूरी करवाने के लिए अस्पताल परिसर में ही धरना देकर नारे लगाए। अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्यप्रदेश नर्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में यह हड़ताल की जा रही है। धरने पर बैठी नर्सों का कहना है कि उन्होंने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन कल सिविल सर्जन और एडीएम को सौंपा था। वहीं आज वह सामूहिक अवकाश पर हैं और आगे से हड़ताल पर रहेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें नहीं तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगी। सुनिये क्या कहा धरने पर बैठी नर्सों का नेतृत्व कर रही रीना यादव ने..[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=YUBQDZWwq88[/embedyt]
Tags #

शेयर करें