24.7 C
Bhind
August 2, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेशराजनीति

भगवा छोड़ नीला गमछा ओढ़ा पूर्व विधायक रसाल सिंह ने

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड। जिले की लहार विधानसभा सीट पर भाजपा द्वारा अम्बरीष शर्मा उर्फ गुड्डू को पहली लिस्ट में ही टिकट देकर अपना उम्मीदवार बना दिया था। इसके बाद पूर्व विधायक रसाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिखकर बताया भी कि पिछली बार जब भाजपा ने उन्हें टिकट दिया था तब अम्बरीष शर्मा ने भाजपा से बगावत कर उनको हराने का काम किया था। गुड्डू की बगावत के बावजूद वह महज 9 हजार वोट के अंतर से चुनाव हारे थे।


ऐसे में अब जब भाजपा ने अम्बरीष को टिकट दिया है तो वह पिछली बार उनको हराने वाले व्यक्ति का प्रचार प्रसार नहीं कर सकते। अगर भाजपा अम्बरीश की जगह किसी और को टिकट दे देती है तो वह उसका पूरी तरह समर्थन करेंगे लेकिन अम्बरीश का बिल्कुल नहीं। लेकिन जब भाजपा द्वारा उनकी नहीं सुनी गई और रविवार को जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अम्बरीष के समर्थन में लहार में रोड शो करने पहुंचे तो आखिरकार उन्होंने रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया और सोमवार को उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुनील बघेल के समक्ष भगवा गमछा उतार कर नीला गमछा ओढ़ लिया। अब वह बसपा के प्रत्याशी के तौर पर लहार से चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में अब भाजपा को एक बार फिर लहार में लोहे के चने चबाने पड़ सकते हैं।

Headlines Today 24

Related posts

252 डीएसपी के हुए थोकबंद तबादले, चुनाव से पहले की सर्जरी जारी

Headlines Today24

आशा कार्यकर्ताओं ने पेड़ पर चढ़कर किया अनोखा प्रदर्शन

Headlines Today24

तीन प्राचार्य सहित शिक्षा विभाग के 6 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

Headlines Today24