20.6 C
Bhind
November 2, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्ड

पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब की दो खेप, चार साल से फरार एक स्थायी वारंटी को भी दबोचा

दो जगह से पृथक-पृथक पकड़ी गयी कुल 09 पेटी

पवन शर्मा,

भिण्ड। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार के निर्देशन में विधानसभा चुनाव को मददेनजर रखते हुये चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु जिला भिण्ड में अवैध शराब, अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों व स्थायी वारंटियों की धरपकड़ की कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी देहात निरी. सुधीर सिंह कुशवाह के नेतृत्व में दिनांक 01.09.23 को ग्राम बारांकला से शराब तस्कर को दबोच लिया गया है। जिसके कब्जे से 6 पेटी देशी शराब मात्रा 54 लीटर शराब जप्त की जाकर 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार दूसरी टीम द्वारा सन्तोष नगर भिण्ड में दबिश देकर आरोपी को घर के बाहर से शराब बेचते हये 150 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन, मात्रा 27 लीटर जप्त किये जाकर आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गयी। उक्त शराब तस्करों से शराब की तस्करी के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।

वहीं थाना देहात पुलिस द्वारा अम्बेडकर नगर भिण्ड में दबिश देकर एक स्थायी वारंटी को पकडा गया। उक्त स्थायी वारंटी पिछले चार से फरार था। जिसका सुराग लगा कि वह दिल्ली में रहता है तथा वह रक्षाबन्धन को घर आने वाला है। पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया जाकर रक्षाबन्धन का इंतजार किया। जैसे ही वारंटी रक्षाबन्धन का त्यौहार मनाने के बाद वापस दिल्ली जाने लगा तभी मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुयी, पुलिस द्वारा समय रहते ही उसे दबोच लिया गया।

उक्त सराहनीय कार्य में निरी सुधीर सिंह कुशवाह, उनि अजय यादव, उनि सुनील सिकरवार, उनि लक्ष्मण किशोर गुबरेले, सउनि भानूप्रताप यादव प्रआर हरवीर सिंह, नीरज भदौरिया, सुमित तोमर, सोनेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, सुनील पाण्डेय, विजय जयंत, आर मदन गोपाल, अभिषेक गुप्ता, सन्दीप राजावत, बृजनन्दन सिंह प्रदीप भदौरिया, सुबेन्द्र सिंह, सोनू दुबे, राकेश यादव, राहुल शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Headlines Today 24

Related posts

खेलने से शरीर का आलस्य दूर होकर ताजगी एवं स्फूर्ति आती है- नरवरिया

Headlines Today24

12.30 बजे तक मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखें होंगीं आपके सामने!

Headlines Today24

संस्कृति सप्ताह के छठवें दिवस वृद्धजनों के बीच वस्त्र एवं भोजन काकिया गया वितरण

Headlines Today24