38.5 C
Bhind
April 21, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

हसरत हयात बने मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के केंद्र समन्वयक

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा प्रदेश में बेहतर साहित्यिक समझ अभिरूचि को बढ़ावा एवं जिला स्तर पर कार्यक्रमों और गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से केन्द्रों की स्थापना की गई है। इन केंद्रों के माध्यम से युवा पाठकों/लेखकों/शायरों/कलाकारों तक पहुँचना और साहित्य से जोड़ना भी अकादमी का उद्देश्य है।

अकादमी के इन्हीं कार्यों को गति प्रदान करने हेतु हसरत हयात को स्थानीय स्तर पर समन्वय व सहयोग का दायित्व सौंपा गया है। कवि एवं पत्रकार हसरत हयात का चयन अकादमी द्वारा गठित समिति ने उर्दू अकादमी के जिला अदब गोशा (ज़िला साहित्यिक मंच) जिला भिण्ड केन्द्र समन्वयक के रूप में किया है।

कवि एवं पत्रकार हसरत हयात ने उनका चयन किये जाने पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि वह पूरी निष्ठा एवं लगन से कार्य करते हुए मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के उद्देश्यों की पूर्ति करने का प्रयास करेंगे।

Headlines Today 24

Related posts

एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर नर्सों ने दिया धरना

Headlines Today24

काशी धर्मपीठ शंकराचार्य पहुंचे भिण्ड, 26 तक रहेंगे अमन आश्रम परा में

Headlines Today24

तीन प्राचार्य सहित शिक्षा विभाग के 6 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

Headlines Today24