23.5 C
Bhind
September 17, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

7 वर्ष के मूकबधिर बालक को कोतवाली पुलिस ने 2 घण्टे में खोज निकाला

पवन शर्मा,

भिण्ड। भिंड जिले में एक 7 वर्षीयमूकबधिर बालक के गायब होने की सूचना पर सक्रिय हुई सिटी कोतवाली पुलिस ने महज 2 घंटे के अंदर ही बालक को खोज कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को हर वक्त अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार शाम तकरीबन 7 एक मूकबधिर बालक उम्र 7 वर्ष अपने घर से गुम होने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ने ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक अतुल सिंह भदौरिया को बालक को खोजने की जिम्मेदारी सौंपी साथ ही मैदानी अमले को भी अलर्ट कर दिया।

सक्रिय हुई पुलिस की डायल हंड्रेड पर पदस्थ आरक्षक को भारौली तिराहा पर यह बालक घूमता मिला और फिर पहचान होने पर इसकी सूचना परिजनों को दी गई। जिसके बाद उक्त बालक को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को किया धन्यवाद देते हुए कहा यदि पुलिस अलर्ट न होती तो उनका मूकबधिर बच्चा न जानें कहाँ दर-दर की ठोकरे खाता हुआ भटकता रहता।

इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी शिव सिंह यादव, उपनिरीक्षक अतुल भदौरिया, जितेंद्र यादव, दीपक राजावत, अभिषेक यादव, अमन प्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Headlines Today 24

Related posts

गाय के अंगों में संपूर्ण देवताओं का वास: नगरिया, गौशाला में सेवाएं दे रहे दो चिकित्सकों का भाविप ने किया सम्मान

Headlines Today24

मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का शिक्षकों ने किया सम्मान

Headlines Today24

पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा, 11 देशी कट्टों के साथ तीन गिरफ्तार

Headlines Today24