25.6 C
Bhind
November 4, 2026
Headlines Today 24
ग्वालियरदेशराजनीति

दिग्विजय सिंह को जब सवाल का जवाब देते नहीं बना तो भड़क गए और दिखाने लगे पत्रकार को उंगली

परानिधेश भारद्वाज,

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता वायनाड से सांसद रहे राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के बाद कांग्रेस द्वारा देश भर में धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं ग्वालियर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी बात कही और पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए।


लेकिन जब एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि कांग्रेस के युवा नेता तो रूठे रूठे से घूम रहे हैं और ज्योतिरादित्य सिंधिया की राह पकड़ने की कोशिश में हैं वहीं क्या कांग्रेस बैशाखियों पर चलने वाले नेताओं के सहारे ही जीत हासिल करेगी?


हालांकि पत्रकार का सीधा सा इशारा कांग्रेस के मुख्यमंत्री के चेहरे कमलनाथ की ओर था लेकिन दिग्विजय सिंह ने इसका सीधा जवाब ना देते हुए इसे अपने ऊपर लेते हुए पत्रकार पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि क्या दिग्विजय सिंह वैशाखी के ऊपर चल रहे हैं। यह सवाल आपने कभी भाजपा नेताओं अथवा मोदी शिवराज से क्यों नहीं पूछा। वह तो कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस तक नहीं करते जबकि हम लोग आपके सामने बैठे हैं।

यही नहीं जब दिग्विजय सिंह पत्रकार वार्ता से जा रहे थे तब भी वह इस पत्रकार को उंगली दिखाते हुए कहते नजर आए कि आप अपमान करते हो। अब भला सीधा सा सवाल पूछ लिया तो वह अपमान कैसे हो गया? इसमें तो एक ही बात है कि शायद दिग्विजयसिंह भी उम्र के उसी पड़ाव पर हैं जिसपर कमलनाथ ऐसे में उन्होंने इस सवाल को अपने दिल पर ले लिया शायद। इसीलिए वह जवाब देने की बजाय बिफर पड़े।


देखिए दोनों वीडियो…

Headlines Today 24

Related posts

12.30 बजे तक मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखें होंगीं आपके सामने!

Headlines Today24

पांच नदियों के संगम पर होगा तीन दिवसीय ‘पंचनद कैम्पिंग फेस्टिवल’

Headlines Today24

कांग्रेस ने रैली निकालकर मनाया बलिदान दिवस, पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

Headlines Today24