28.6 C
Bhind
August 3, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

धूमधाम से मनाया भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी का जन्मदिन

भिंड। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी का 56वां जन्मदिन मेहगांव स्थित शिवशक्ति मैरिज गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान ने अपने साथियों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी का जन्मदिन पुष्प वर्षा, माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने कहा कि जो प्यार एवं स्नेह मेरे जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया, उसके लिए जीवन भर आभारी रहूंगा। युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक और अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अशफाक खान ने अपने साथियों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु की कामना की एवं माल्यार्पण कर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय, युवा नेता प्रदीप दंडोतिया, अल्पसंख्यक जिला महामंत्री जब्बार खान, राहुल सिंह गुर्जर, आशुतोष शर्मा नंदू, देशराज दंडोतिया, गिर्राज थापक, मोनू शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चल समारोह में आमंत्रण के लिए बांटे गए पीले चावल

Headlines Today24

इस नेता के नेतृत्व में होगा अनुसूचित जाति-जनजाति सम्मेलन, कई दलों के कार्यकर्ता थाम सकते हैं इस दल का दामन!

Headlines Today24

डॉ. दुबे के आग्रह पर भिण्ड से होकर अधिक ट्रेन चलाने के लिए विमानन मंत्री सिंधिया ने लिखा रेल मंत्री को पत्र

Headlines Today24