29 C
Bhind
November 4, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डमध्यप्रदेश

होलिका दहन के दिन व्यापारियों ने जलाया अमेज़ॉन फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स कंपनियों का पुतला

परानिधेश भारद्वाज,

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में होली के दिन ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए खुदरा व्यापारियों ने अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों का पुतला स्थानीय परेड चौराहे पर दहन किया है। उनका कहना है कि इन ऑनलाइन कंपनियों की वजह से खुदरा व्यापारियों का व्यापार काफी कम हो गया है और वह बिल्कुल ठप होने की कगार पर है। ऐसे में खुदरा व्यापारियों को बचाने के लिए सरकार को इन ऑनलाइन कंपनियों पर रोक लगानी चाहिए।

दरअसल पहले तो ऑनलाइन कंपनियां केवल इलेक्ट्रॉनिक और कपड़े आदि सामान ही बेच रही थी लेकिन उन तक लोगों की पहुंच इतनी अधिक नहीं थी। लेकिन धीरे-धीरे कोरोना काल में खाली बैठे लोग मोबाइल से सामान ऑर्डर करना और यूपीआई से पेमेंट करना सीख लिया। इसके साथ ही ई कॉमर्स कंपनियों ने घर गृहस्थी की रोजमर्रा की जरूरतों का पूरा सामान बेचना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में अब छोटे व्यापारियों के व्यापार पर संकट खड़ा हो गया है। लोग अपनी सुविधा की दृष्टि से घर बैठे ही सामान ऑर्डर कर रहे हैं, जिससे इन व्यापारियों तक लोग बहुत कम पहुंच रहे हैं। ऐसे में इन व्यापारियों ने ऑनलाइन सामान बेचने वाली ई-कॉमर्स कंपनियों पर रोक लगाने की मांग करते हुए उनका पुतला जलाया।

व्यापारियों का कहना है कि होली के दिन उन्होंने पुतला इसलिए जलाया ताकि होली के साथ ही इन कंपनियों का दहन भी हो जाए जिससे छोटे व्यापारी बच सकें। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अमेजॉन एवं फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों पर रोक लगाकर व्यापारियों के भविष्य को बचाया जाए।

AMAZON और FLIPKART के पुतला दहन पर बोलते हुए व्यापारी संजीव जैन

.

Headlines Today 24

Related posts

“तिलक होली से दिया गया जल संरक्षण का संदेश”

Headlines Today24

स्वामी विवेकानंद ने ज्ञान के विस्तार के साथ ही चरित्र निर्माण करने में सक्षम शिक्षा पर दिया जोर – दंडोतिया

Headlines Today24

पुनर्मतदान के लिए जिम्मेदार आरोपियों से वसूला जाएगा रिपोल का पूरा खर्चा, नोटिस किए गए जारी

Headlines Today24