25.5 C
Bhind
July 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भिंड नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू

परानिधेश भारद्वाज,

भारत सरकार खेल मंत्रालय नेहरू युवा केंद्र संगठन भिंड मध्य प्रदेश के माध्यम से ऑस्टिन इंटरनेशनल स्कूल अटेर रोड में जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू के निर्देशानुसार तीन दिवसीय आवासीय युवा नेतृत्व सामुदायिक विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एवं समाज एवं समुदाय को पहचानने हेतु अलग-अलग विषय पर अलग-अलग शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाना है।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं मां शारदे तथा भारत माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने हेतु प्रशिक्षक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री शिव प्रताप सिंह भदौरिया एवं एनएसएस अधिकारी श्री धीरज सिंह, राष्ट्रीय स्तर (टी ओ टी) अंगद यादव तथा जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष शर्मा नंदू ने किया।


जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू द्वारा युवाओं को नेहरू युवा केंद्र संगठन के माध्यम से किए जाने वाले कार्य के साथ ही युवाओं को उनके कर्तव्यों के बारे में बताया गया। एनएसएस अधिकारी धीरज सिंह द्वारा युवाओं के व्यक्तित्व विकास तथा अंगद यादव (टी ओ टी) द्वारा सभी को स्वच्छता हेतु प्रशिक्षित किया गया। इसी क्रम में भोजनोपरान्त सभी युवाओं को जन अभियान परिषद जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह भदौरिया द्वारा सभी युवाओं को समुदाय एवं युवा संगठन हेतु प्रशिक्षित किया गया। साथ ही सभी युवाओं को तरह-तरह की गतिविधियां भी कराई गई।


तत्पश्चात पूरे दिन में करवाए गए प्रशिक्षण के लिए युवाओं की 8-8 की टीम बनाकर सामूहिक गतिविधियां कराई गई।


इस कार्यक्रम के दूसरे दिन सभी युवाओं को ऐतिहासिक स्मारक एवं अटेर का किला भ्रमण पर ले जाया जाएगा। जहां साथ में किशोरी स्पोर्ट्स क्लब से राधे गोपाल यादव भी रहेंगे।
इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता रामसेवक मौर्य एवं धर्मवीर सिंह तथा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक – कीर्ति तिवारी, भारती, अंकित दुबे, आशुतोष शर्मा तथा भानु प्रताप का संपूर्ण सहयोग रहा।

Headlines Today 24

Related posts

समर्थक की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेता ने कराया बाजार बंद, कही यह बात

Headlines Today24

दो आदतन, जहरीले नशा व्यापारियों को आठ लाख की स्मैक के साथ कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Headlines Today24

हनुमान चालीसा का पाठ कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Headlines Today24