26.3 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
भोपालमध्यप्रदेश

ब्राह्मणों को लेकर लिखी गई किताब पर भाजपा नेता ने किया आईएएस का सम्मान

परानिधेश भारद्वाज,

भोपाल। हाल ही में आईएएस नियाज अहमद खान द्वारा लिखी गई एक किताब प्रकाशन से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। आईएएस नियाज अहमद खान ने इस किताब के जरिए ब्राह्मणों की स्थिति पर प्रकाश डाला है और ब्राह्मणों को महान बताया है। उन्होंने अपनी किताब का शीर्षक भी ‘THE GREAT BRAHMIN’ ‘महान ब्राह्मण’ रखा है।

आईएएस नियाज अहमद खान द्वारा लिखी गई इस किताब को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संभागीय अध्यक्ष हृदेश शर्मा ने आईएएस नियाज अहमद खान का सम्मान किया है। उन्होंने आईएएस नियाज अहमद खान को गुलदस्ता भेंट कर और मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया। हृदेश शर्मा ने कहा है कि ब्राह्मणों की समाज में जो स्थिति है और उन्होंने जो योगदान दिया है उसको लेकर आईएएस नियाज अहमद खान द्वारा लिखी गई किताब ब्राह्मणों को जागृत करने का काम करेगी। उन्होंने सभी लोगों से खासकर ब्राह्मण बंधुओं से आईएएस नियाज अहमद खान की इस किताब को पढ़ने का आग्रह किया है।

Headlines Today 24

Related posts

Das ultimative Erlebnis in der Welt von Slotpark

चुनाव में जीत का प्रमाण पत्र देने नायब तहसीलदार ने मांगे डेढ़ लाख रुपए, एक लाख लेते लोकायुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

Headlines Today24

महाकाल लोक भ्रष्टाचार और सतपुड़ा भवन की आग पर कांग्रेस हुई उग्र! 24 जून को कांग्रेस करेगी प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

Headlines Today24