35.8 C
Bhind
June 16, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी करेंगी जिले का दौरा

परानिधेश भारद्वाज

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती पराग शर्मा 29 जुलाई शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर भिण्ड आएंगी। उक्त जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस नेता दीपू दुबे ने बताया श्रीमती शर्मा भिण्ड में शाम 4 बजे गौरी के किनारे चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी की कोठी के पास स्थित वीरेंद्र मांगलिक भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगी।

पूर्व में यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया जाना तय हुआ था लेकिन बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल जिला कांग्रेस कार्यालय से परिवर्तित किया गया है।

दीपू दुबे पूर्व जिला संयोजक युवा कांग्रेस आईटी सेल भिण्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में युवा कांग्रेस के साथ जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल सहित सभी मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ एवं वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

Headlines Today 24

Related posts

सम्मान के साथ-साथ स्वाभिमान से जीना सीखे महिलाएं : मुदिता भारद्वाज

Headlines Today24

विवाद के बाद थाना पहुंचे दुकानदार और ग्राहक, इसी बीच एक दर्जन बदमाशों ने की दुकान के बाहर फायरिंग और तोड़फोड़

Headlines Today24

Jak przebiega w Total Casino logowanie do platformy