25.6 C
Bhind
November 4, 2026
Headlines Today 24
देशमध्यप्रदेश

रोड शो के दौरान धक्का खाकर गिरे कार्यकर्ताओं को उठाने जब हाथ बढ़ाया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने

परानिधेश भारद्वाज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्‍याश‍ियों के समर्थन में जनता का आर्शीवाद लेने सोमवार को सागर संभाग के छतरपुर, पन्ना और सागर जिले में जनआशीर्वाद रैली न‍िकाली और नगरीय निकाय चुनाव में जनता के बीच पहुंचकर प्रत्‍याश‍ियों को ज‍िताने के ल‍िए समर्थन मांगा। छतरपुर और पन्ना के रोड शो में थके हारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सागर में आखिर में पहुंचे और रात 9:30 बजे उनका रोड-शो चल रहा था। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर के पंजे पर सवार होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह का स्‍वागत क‍िया।

जब अपने रथ से उतरकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के बीच पहुंचे तो धक्का-मुक्की में कुछ कार्यकर्ता पीछे की ओर गिर पड़े। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें देखते ही अपना हाथ उन्हें उठाने के लिए बढ़ाया। इसी दौरान अन्य कार्यकर्ताओं ने सहारा देकर जमीन पर गिरे कार्यकर्ताओं को उठाया और शिवराज सिंह चौहान भी उनको नमस्कार कर आगे बढ़ चले।

जमीन पर गिरे कार्यकर्ताओं को उठाने के लिए हाथ आगे बढ़ाते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सहृदयता ही है कि उन्होंने जमीन पर गिरे कार्यकर्ताओं को उठाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया। हालांकि इस दौरान उनके चेहरे पर थकान साफ नजर आ रही थी और वह फूलों की पंखुड़ियों से घिरे अपने चश्मे को बार-बार साफ कर रहे थे।

Headlines Today 24

Related posts

दिव्यांगों के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम, मंत्री से सहायता के इंतजार में कार्यकर्ताओं के पैरों के बीच फंसा दोनों पैरों से दिव्यांग, मायूस होकर लौटा वापस

Headlines Today24

A Comprehensive Guide to Unibet Betting Features

फिसलकर कुँए में गिरी 16 वर्षीय बालिका, डायल 100 की मदद से पहुंचाया अस्पताल

Headlines Today24