23.3 C
Bhind
September 8, 2026
Headlines Today 24
भोपालमध्यप्रदेश

मांग दिवस के अवसर पर NMOPS ने मुख्यमंत्री से की पुरानी पेंशन बहाली की मांग

By- परानिधेश भारद्वाज

राज्यस्तरीय माँग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुरानी पेंशन बहाली के लिए NMOPS के संभागीय अध्यक्ष की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर उमराव सिंह मरावी को दिया गया। इस दौरान NMOPS प्रतिनिधियों द्वारा कोविड प्रतिबंधों के दायरे में रहते हुए ज्ञापन अपर कलेक्टर को दिया गया। ज्ञापन में एक बार फिर से मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन बहाली करने की मांग की गई। संभागीय अध्यक्ष अवनीश श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि सरकार को कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करनी ही चाहिए। जब तक सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती उनका आंदोलन लगातार चलता रहेगा।

ज्ञापन सौंपते हुये कर्मचारी

ज्ञापन सौंपने वालों में NMOPS / MP के भोपाल संभाग अध्यक्ष अवनीश श्रीवास्तव के साथ ही आजाद अध्यापक संघ के भोपाल जिला अध्यक्ष मनीष यादव, पैरामेडिकल एसोसिएशन के भोपाल जिला अध्यक्ष भरत कुर्मी तथा लैवटेक्निसियन संघ के जिला सचिव टेकेश्वर सिंह उपस्थित रहे।

सभी लोगों ने बताया कि उनसभी का एक मात्र उद्देश्य है कि पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए और इसके लिए वह संयुक्त रूप से मांग कर सरकार को झुकने पर मजबूर कर देंगे।

Headlines Today 24

Related posts

उंगली करने वालों की वजह से पूरी ऊर्जा से किये कार्य- विधायक संजीव सिंह

Headlines Today24

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जेल हादसे पर किया दुःख व्यक्त, उनके निर्देश पर डॉ रमेश दुबे, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया को साथ लेकर पहुंचे मरीजों से मिलने और जेल का निरीक्षण करने

Headlines Today24

Verantwoord gokken bij carlospin: Tips voor een veilige ervaring