37.1 C
Bhind
June 7, 2026
Headlines Today 24
भोपालमध्यप्रदेश

शहीदों के चित्रों पर पुष्पार्पण कर AIDYO ने साझी शहादत साझी-विरासत कार्यक्रम का किया आयोजन

भोपाल। 17 दिसंबर को भोपाल के बरखेड़ी फाटक के पास क्रांतिकारी युवा संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीवाईओ) के सदस्यों ने भारतीय आजादी आंदोलन मैं गैर समझौतावादी धारा के क्रांतिकारी काकोरी के शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर संगठन के सोनू सेन ने कहा कि आज समाज में क्रांतिकारियों की विरासत को ले जाने का काम हमारे संगठन के द्वारा किया जा रहा है । शहीद रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खान की दोस्ती भारतीय आजादी आंदोलन में एक ऐसी मिसाल है जिससे आज की युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ तथा जनजीवन की ज्वलंत समस्याओं के खिलाफ एकजुट रहकर कौमी एकता का परिचय देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों के पोस्टर लेकर स्थानीय लोगों और दुकानदार भाइयों ने एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन अनिल यादो (बंटी) ने किया।

Headlines Today 24

Related posts

दिव्यांगों के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम, मंत्री से सहायता के इंतजार में कार्यकर्ताओं के पैरों के बीच फंसा दोनों पैरों से दिव्यांग, मायूस होकर लौटा वापस

Headlines Today24

Vše o hře Eurojackpot Sverige: Jak vyhrát jackpot

50 नर्सों द्वारा हमीदिया अधीक्षक पर अश्लीलता के आरोप का मामला, मानवाधिकार आयोग ने चिकित्सा शिक्षा आयुक्त से 10 दिन में मांगा जवाब

Headlines Today24