22.4 C
Bhind
July 23, 2026
Headlines Today 24
Uncategorizedमध्यप्रदेश

सिंध-चम्बल सहित सभी नदियां तेज उफान पर, लगातार बढ़ रहा है जलस्तर, नदियों के आसपास गावों को किया गया अलर्ट

  • परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

ग्वालियर-चंबल अंचल के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते अब स्थिति विकराल होने लगी है। शिवपुरी में सिंध नदी पर स्थित मड़ीखेड़ा डैम के बांध खोले जाने से सिंध नदी उफान पर आ गई है। लोगों के अनुसार कई सालों बाद सिंध नदी का यह रौद्र रूप देखने को मिला है। हालात यह है कि सिंध नदी के ऊपर रतनगढ़ माता पहुंचने के लिए बना हुआ पुल ऐसे बह गया मानो वह लकड़ी का बना हुआ हो।
इसके साथ ही सिंध नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सिंध नदी के आसपास बसे गांव में पानी पहुंचने लगा है, ऐसे में जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गांवों को खाली कराना शुरू करवा दिया है। कुछ गांव तो अभी तीन तरफ से पानी से घिर चुके हैं ऐसे गांवों को प्राथमिकता के आधार पर खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=XmZljne8jZ0[/embedyt]

भिंड कलेक्टर सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह अपने अमले के साथ चंबल एवं सिंध नदी के आसपास के ऐसे गांव का दौरा कर रहे हैं जिनके बाढ़ की चपेट में आने की संभावना है। साथ ही गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की हिदायत दी जा रही है। वहीं पशुओं की रस्सी खोल कर उन्हें छोड़ने के लिए भी कहा जा रहा है ताकि आपदा की स्थिति में पशु खुद को बचा सकें।

वर्तमान में सिंध नदी का जलस्तर 6 मीटर पर है जो कि रात को बढ़कर 15 से 16 मीटर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में कई गांव पानी में डूब सकते हैं। इसलिए प्रशासन ने सिंध नदी के आसपास के ऐसी सभी गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अपील की है जो डूब में आ सकते हैं।

चंबल नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान को पार कर चुका है और रात में 4 से 5 मीटर जलस्तर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में चंबल के किनारे बसे कई गांव भी बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा सभी गांवों में मुनादी कराई जा रही है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

चम्बल सिंध के अलावा इनकी सहायक नदियों क्वारी, झिलमिल, बेसली, पहुंज एवं मृगा आदि नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। कलेक्टर एवं एसपी द्वारा लोगों से सतर्क रहने एवं रात तक का इंतजार किये बिना ऊंचाई वाले स्थानों पर पहुंचने के लिए अपील की गई है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने अपने पूरे पुलिस अमले को अलर्ट मोड पर रखा हुआ है। उन्होंने सभी थानों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि सभी लोग नदियों के आसपास के क्षेत्रों पर नजर बनाए रखें और लोगों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहें। खुद पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह पल-पल की खबर थाना प्रभारियों से ले रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे भी पुलिस अधीक्षक के साथ मैदानी अमले के संपर्क में बने हुए हैं।

देखिये सभी वीडियो…

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=evC5iomE0ds[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=CAnEIelopzY[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=4GU0KjdQrrs[/embedyt]

Headlines Today 24

Related posts

प्रतिभा को प्रोत्साहन देने यहां लड्डू लेकर पहुंचे केबिनेट मंत्री

Headlines Today24

10 जुलाई शनिवार को इटावा का रास्ता रहेगा बंद, ना करें यात्रा

Headlines Today24

कोतवाली पुलिस ने चलाया आदतन अपराधियों का धरपकड़ अभियान

Headlines Today24