19.1 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

सेवा ही संगठन की विचारधारा पर भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं जनसेवा- अरविंद भदौरिया

सहकारिता मंत्री, कोविड-19 प्रभारी मंत्री एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ दुबे ने कै. माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन द्वारा संचालित कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण

वैक्सीन लगवाने के लिए युवा और महिलाओं का उमड़ रहा है जनसैलाब, बढ़-चढ़कर ले रहे हैं भाग

भिंड, सेवा संगठन अभियान के तहत भिंड शहर के व्यापार मंडल धर्मशाला परिसर में कैलाशवासी माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन द्वारा संचालित कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का प्रदेश सरकार के सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदोरिया, नगरीय प्रशासन आवास(राज्यमंत्री)एवं भिंड जिले के कोविड प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ नेता कोविड-19 सेंटर के प्रभारी डॉ रमेश दुबे के साथ निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वैक्सीन लगवाने आए महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से भी उन्होंने बातचीत की। जिन्होंने बताया कि हम सब लोग पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। हम स्वेच्छा से वैक्सीन सेंटर पर आकर परिवार सहित टीकाकरण अभियान में शामिल हो रहे हैं।

कैलाश वासी माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के तहत 31 अप्रैल से प्रारंभ होकर प्रतिदिन काफी संख्या में लोग इस महा अभियान में भाग लेने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। अभी तक 25,000 से अधिक लोगों का इस सेंटर पर टीकाकरण करने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और निरंतर भी जारी है।

मध्य प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री डॉक्टर अरविंद सिंह भदोरिया,कोविड-19 प्रभारी मंत्री ओ पी एस भदौरिया ने वैक्सीन लगवाने आए सर्व समाज के लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा इस संकट की घड़ी में आप सबकी जनभागीदारी भी सुनिश्चित है। सभी लोग आगे बढ़कर प्रभावी संख्या में टीकाकरण करवाने के लिए वेक्सिनेशन सेंटर पहुंचे और कोरोना के खिलाफ इस जंग में शामिल हों।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सेंटर संयोजक डॉ रमेश दुबे ने निरीक्षण करने पहुंचे मंत्रीगण और सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह को बताया कि इस अभियान में भिंड जिले के सर्व समाज की जनता 18 वर्ष की आयु के ऊपर के लोग काफी संख्या में वैक्सीन करवा कर भिंड को कोरोनावायरस मुक्त बनाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। सुबह से शाम तक निर्धारित सेंटर खुलने और बंद होने तक पार्टी के कार्यकर्ता अपनी कर्तव्यनिष्ठा का पालन करते हुए लोगों की जन सेवा में जुटे हैं।

सहकारिता मंत्री एवं कोविड-19 प्रभारी मंत्री ने वेक्सिनेशन सेंटर की व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और संतुष्टि का रुझान प्रस्तुत किया और इस सेक्टर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा और उनकी टीम जो टीकाकरण अभियान में जुटी है उसके लिए भी उन्होंने धन्यवाद जताते हुए कहा आप सबकी मुख्य भूमिका के साथ भिंड जिले को कोविड-19 से मुक्त बनाएंगे।

इस अवसर पर रामदास सोनी एडवोकेट, राधामोहन चौबे, विकास शर्मा, कुलदीप सिंह कुशवाह, अनिल दुबे अन्नू , आनंद भारद्वाज, भूरे गुबरेले, लटूरी प्रसाद शर्मा, छुट्टन तोमर आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Headlines Today 24

Related posts

समग्र ग्राम विकास की अवधारणा लेकर बनाएं कार्य योजना: संभाग समन्वयक

Headlines Today24

पहली तेज बारिश में बने बाढ़ जैसे हालात, पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने वार्ड नं 1 में लिया जायजा

Headlines Today24

काँग्रेस के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक पहुंचे पंडोखर धाम, भक्त के पर्चे के जरिये पूर्व विधायक को मिला यह आशीर्वाद

Headlines Today24