35.6 C
Bhind
June 7, 2026
Headlines Today 24
Uncategorizedमध्यप्रदेश

21 जून से शुरू होगा वैक्सीनेशन का महा अभियान, पहले से रजिस्ट्रेशन की नहीं होगी आवश्यकता । सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने की वैक्सीन लगवाने की अपील

  • परानिधेश भारद्वाज

समूचे मध्यप्रदेश के साथ ही भिण्ड जिले में भी 21 जून से महा टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। इसमें बिना किसी पूर्व रजिस्ट्रेशन के भी स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर लोगों को टीका लगाया जाएगा। इस दौरान गांव गांव शहर शहर टीकाकरण केंद्र बनाकर लोगों को टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए बड़े स्तर पर जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा। जिसमें स्थानीय प्रबुद्धजनों के साथ ही सभी धर्मों के धर्मगुरु लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरुक करने का काम करेंगे।

दरअसल कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर लोगों के बीच कई अफवाहें फैल रही थीं। जिसके चलते ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में इसको लेकर लोगों में डर का माहौल है और लोग वैक्सीनेशन करवाने के लिए घरों से नहीं निकल रहे हैं। जबकि शासन प्रशासन जल्द जल्द सभी को वैक्सीन लगवाना चाहता है ताकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लोगों को बचाया जा सके। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बड़े स्तर पर 21 जून से महा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसकी सफलता के लिए बड़े स्तर पर प्रचार प्रसार के लिए ऐसे लोगों को आगे लाया जा रहा है जिनका समाज मे प्रभाव हो। जिसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, विभिन्न पार्टियों के नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी आदि लोग शामिल हैं। टीकाकरण माह अभियान से पहले जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट मीटिंग का आयोजन भी किया गया जिसमें दंदरौआ महंत रामदास जी महाराज एवं शहर काजी इरफान अली के साथ ही कई नेता, समाजसेवी और अन्य लोग शामिल थे जिनकी समाज मे अलग पहचान है।

टीकाकरण के महा अभियान के लिए जिला प्रशासन ने सूची भी जारी कर दी है। जिन जगहों पर इस टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी।

सुनिये वैक्सीन लगवाने को लेकर किस धर्मगुरु ने क्या कहा…

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=0pHtiXhJ0aI[/embedyt] दंदरौआ महंत रामदास जी महाराज

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=CY2O_eIaCEA[/embedyt] भिण्ड शहर काजी इरफान नवी

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Otw-oQaOLKU[/embedyt] जैन मुनि विराग सागर जी महाराज

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=RsmT_eaednY[/embedyt] सेंट माइकल चर्च से स्टेन्ली डीसिल्वा

वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर यह कहा जिला कलेक्टर सतीश कुमार एस ने…

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=6xmxO6okrrM[/embedyt]

 

Headlines Today 24

Related posts

मर्डर केस में पुलिस ने जांच में बाहर किया आरोपियों को, कोर्ट ने दिए पुनः एफआईआर के आदेश

Headlines Today24

लिफ्ट देकर राहगीरों से ठगी व लूट करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

Headlines Today24

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाला गया विशाल चल समारोह, सर्व समाज ने की शिरकत, भाजपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Headlines Today24