19.1 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में जिले के इस स्कूल के विद्यार्थियों ने फहराया परचम, प्रदेश की टॉप टेन में भी बनाई जगह

परानिधेश भारद्वाज,

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा गुरुवार को 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम दोपहर 12:30 बजे घोषित कर दिए गए। बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में भिण्ड जिले में एक बार फिर से बिहारी ग्रुप की संस्था सिटी सेंट्रल स्कूल के छात्र छात्राओं ने परचम फहराया है।


कक्षा दसवीं के रमन सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में छठवां एवं राधिका यादव ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में दसवां स्थान प्राप्त किया है। इसी क्रम में प्रियंका शर्मा 96 प्रतिशत, संस्कार गुप्ता 95.6, प्रियांस कौशिक 95.2 साधना यादव 95.2, दीप्ती शर्मा 94.8, देवराज हिन्द 94.2, माही जैन 93.8, निरपेन्द्र सिंह 93.8, आयुष यादव 93.4, अंकुश यादव 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की प्रवीणय सूची में अव्वल रहे।

कक्षा 12वीं में कु. वन्दना यादव ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा विद्यालय की मेरिट में अंकिता राठौर 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय, लक्ष्मी राजावत 93.6 प्रतिशत, पलक शर्मा 934 प्रतिशत, शिवानी यादव 92.8 प्रतिशत, योगेन्द्र सिंह भदौरिया 92.8 अंक, अभय शर्मा 92.2 प्रतिशत, अमोली यादव 92 प्रतिशत, पीयूष जैन 91.6 प्रतिशत, भूमिका शुक्ला 91.2 प्रतिशत, शिवम सिंह राजावत 91.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में अव्वल रहकर अपनी शिक्षण संस्था, अपने माता-पिता, गुरुजनों एंव जिले का नाम रोशन किया।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर संस्था के संचालक राजेश शर्मा, आर.एन तिवारी अध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारी बी.एस. पाल, प्राचार्य मनोज मिश्रा, भरत पाठक, आलोक शर्मा, पुनीत शर्मा, डॉ. प्रभात पाठक, पी.के. शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, पवन भदौरिया, कामिनी नामदेव, लवली दण्डौतिया, रिचा मुदगल, लवली यादव, हिमांशु तिवारी एवं नीरज दुबे सहित कई लोगों ने सफल छात्र-छात्राओं व उनके माता पिता एवं गुरुजनों को बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Headlines Today 24

Related posts

जिला चिकित्सालय में पदस्थ फार्मासिस्ट की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

Headlines Today24

मध्यप्रदेश शासन ने यदि प्रदेश के पत्रकारों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए तो आंदोलन होगा:शलभ

Headlines Today24

32 साल सेना को समर्पित कर सूबेदार मेजर पद से रिटायर होकर घर आये देश सेवक का हुआ जोरदार स्वागत

Headlines Today24