18.6 C
Bhind
November 7, 2026
Headlines Today 24
उत्तरप्रदेश

10 जुलाई शनिवार को इटावा का रास्ता रहेगा बंद, ना करें यात्रा

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बढ़पुरा में शनिवार को होने वाले पंचायत प्रमुख के चुनाव के मद्देनजर एनएच 719 (पूर्व में एनएच92) पर किसी भी प्रकार के वाहनों को बॉर्डर क्रॉस करने की अनुमति नहीं रहेगी। यहां तक कि मोटरसाइकिल सवार भी मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में इस मार्ग से आवागमन नहीं कर सकेंगे। इसके लिए उत्तरप्रदेश जिला प्रशासन द्वारा सभी लोगों से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए उत्तर प्रदेश के लिए शनिवार को इस मार्ग से या इसके आसपास के छोटे बड़े मार्ग से यात्रा ना करें। अन्यथा यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। यात्रियों के हित को ध्यान में रखते हुए पहले से ही यह सूचना दी जा रही है ताकि किसी को अनावश्यक असुविधा ना हो। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि इटावा पुलिस अधीक्षक से प्राप्त पत्र के अनुसार पंचायत प्रमुख के चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उनके द्वारा यह कदम उठाए जा रहे हैं। जिसके चलते एनएच 719 पर मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में शनिवार को शाम 5 बजे तक आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा, अतः कोई भी व्यक्ति इस रूट से यात्रा ना करें।

देखिये इटावा पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी पत्र की प्रति…

 

Headlines Today 24

Related posts

चंबल पुल की बेरिंग खिसकी, फिर हो सकता है NH-719 (92) पर एमपी-यूपी के बीच आवागमन बंद

Headlines Today24

डीएम ने किया औचक निरक्षण

Headlines Today24

मथुरा-वृंदावन के वार्ड 51 से एक बार फिर मैदान मैं उतरे पवन यादव

Headlines Today24