26 C
Bhind
October 9, 2026
Headlines Today 24
छतरपुरभिण्डमध्यप्रदेश

हिंदू युवा संगठन भारत के राष्ट्रीय संरक्षक नीरज सिंह का इंदौर प्रभारी प्रभाष चन्द्र जाटव के नेतृत्व में हुआ ज़ोरदार स्वागत, निकाली गई बड़ी रैली

छतरपुर। छतरपुर से मुऊसानिया में विशाल हिन्दू गौरव यात्रा सम्पन्न हुई। हिन्दू गौरव यात्रा में पधारे हिन्दू युवा संगठन भारत के राष्ट्रीय संरक्षक नीरज सिंह का इंदौर प्रभारी प्रभाष चन्द्र जाटव के नेतृत्व में भव्य और ज़ोरदार स्वागत कर सम्मान किया गया। इस दौरान हिन्दू युवा संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर जडेजा, राष्ट्रीय महासचिव कौशलेंद्र सिंह और बुंदेलखंड प्रभारी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह का भी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

हिंदू युवा संगठन भारत के राष्ट्रीय संरक्षक नीरज सिंह का स्वागत करते हुए इंदौर प्रभारी प्रभाष चन्द्र जाटव

इस अवसर पर डॉ.अजय वर्मा, डॉ राकेश जाटव, संजय मेरोठा, प्रमोद उपाध्याय, प्रीतम स्वरूप, नितिन साहू झूमर वाले, और पासवान जी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

हिन्दू युवा संगठन भारत के राष्ट्रीय संरक्षक नीरज सिंह के द्वारा हिन्दू गौरव यात्रा को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि एकजुटता और अपनत्व का भाव बढ़ाने के लिए सभी हिन्दुओं को एकजुट होना चाहिए तथा राष्ट्रनिर्माण में अपना अमूल्य योगदान देना चाहिए। वहीं हिन्दू युवा संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह जडेजा, राष्ट्रीय महासचिव कौशलेंद्र सिंह और बुंदेलखंड प्रभारी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह आदि पदाधिकारियों ने हिन्दू गौरव यात्रा एवं सभा को सम्बोधित किया।

आपको बता दें कि हिन्दू युवा संगठन भारत के राष्ट्रीय संरक्षक नीरज सिंह द्वारा हाल ही में भिण्ड के युवा नेता प्रभाष चंद्र जाटव को हिन्दू युवा संगठन भारत का इंदौर प्रभारी बनाया गया था। प्रभाष चंद्र जाटव पूर्व विधायक श्रीराम जाटव के पुत्र हैं और राजनीति में भी पूरी तरह सक्रिय रहते हैं।

Headlines Today 24

Related posts

नाबालिग बाईक सवारों पर यातायात पुलिस ने कसा शिकंजा

Headlines Today24

Przewodnik po platformie total casino dla nowych graczy

रक्षाबन्धन के दिन एक आरोपी से पकड़ी इतनी अवैध शराब

Headlines Today24