25.6 C
Bhind
November 4, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है सरकार: पाठक एवं राजावत


भिंड। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा से आई संकट की घड़ी में केन्द्र एवं राज्य सरकार किसानों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है। प्रभावित किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराने के साथ सरकार हर संभव मदद मुहैया करायेगी। सर्वे का काम पूरी पारदर्शिता के साथ किया जायेगा। संकट की घड़ी में हम किसानों के साथ पूरी ताकत से खड़े हैं। राज्य सरकार किसानों को राहत देने के लिए असाधारण फैसले लेगी।
भाजपा नेता पाठक एवं राजावत ने कहा कि सरकार द्वारा प्रभावित किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जायेगा एवं सर्वे का काम पूरी पारदर्शिता और किसानों की संतुष्टि के साथ किया जायेगा।

पाठक एवं राजावत ने कहा कि किसान कल्याण की योजनाओं को धरातल पर भाजपा सरकार ने साकार कर दिखाया है। यही कारण है कि आज युवा भी खेती के लिए उत्साहित ढंग से अग्रसर हो रहे हैं।कृषि के लिए भूमि की उर्वरता से लेकर पानी, खाद, बिजली, बीज, फसल बीमा पर प्रमुखता से ध्यान दिया। भाजपा सरकार शून्य प्रतिशत पर किसान को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए सम्मान निधि के रूप में एक निश्चित आय का साधन बनाया है। जिसमें केंद्र और राज्य मिलकर 10 हजार रुपए प्रत्येक किसान के खाते में भेजते हैं, इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। भाजपा की केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार हमेशा से ही किसान हितैषी रही है।

Headlines Today 24

Related posts

पिता की कमी कोई पूरी नहीं कर सकताः हेमंत कटारे

Headlines Today24

स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

Headlines Today24

व्यक्ति से व्यक्तित्व का निर्माण करने वाला एकमात्र संगठन है अभाविप – अमन भारद्वाज

Headlines Today24