26.2 C
Bhind
July 28, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

शहर जिला कांग्रेस ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

भिण्ड, पवन शर्मा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती शहर जिला कांग्रेस ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर मनाई गई इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और किसानों और जवानों के हितेषी लाल बहादुर शास्त्री जी हमेशा याद किए जाएंगे भारत के लिए 2 अक्टूबर का दिन काफी महत्वपूर्ण है। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अलावा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई जाती है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। आगे चलकर लोगों के बीच वह बापू के नाम से पुकारे जाने लगे। बापू ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उनके अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने सलाम किया, यही वजह है कि पूरा विश्व आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाता है। महात्मा गांधी के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे विश्व का मार्गदर्शन करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी एक क्रांतिकारी व्यक्ति थे और इनके द्वारा गांधी जी के नारे को ‘मरो नहीं, मारो’ में चतुराई से बदलाव मात्र से देश में क्रांति की भावना जाग उठी और उसने प्रचंड रूप ले लिया और इसके लिए शास्त्री जी को जेल भी जाना पड़ा। आजादी के बाद शास्त्री जी की साफ-सुथरी छवि ने उन्हे नेहरू जी के मृत्यु के बाद देश का दूसरा प्रधानमंत्री बनाया और उनके सफल मार्गदर्शन में देश काफी आगे बढ़ा। अनाजों की कीमतों में कटौती, भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में सेना को खुली छूट देना, उन्होंने नारा दिया जय जवान जय किसान ताशकंद समझौता जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाये पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री अपने देश के लिए बलिदान और सच्ची देश भक्ती के लिए सदैव जाने जाएंगे। मरणोपरांत इन्हे भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, सेवादल के जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रामहर्ष सिंह कुशवाह, मनोज दैपुरिया, अरविंद अरेले, रामजीलाल शाक्य, गोविंद राजावत, सुखप्रीत मिश्रा, प्रदीप भदोरिया, संजय भूता, दीपचंद तिवारी, प्रमोद दीक्षित, अनीस कुरैशी, अजय जैन, नईम पठान, आलीम काजी, नरेश चौधरी, शैलेंद्र भदोरिया, राजेश शर्मा, दर्शन सिंह तोमर, राहुल कुशवाह, संजय यादव, मनोज जैन, बृजेश जैन, वीर प्रकाश श्रीवास्तव, इरशाद कुरैशी, कुलदीप भारद्वाज, मोहम्मद इरफान, राम प्रकाश जाटव, विक्की राजावत, अशोक गुप्ता, मुबीन खान, नीरज जैन, गोपाल राजावत, यतेंद्र खरकिया, अजय दुबे, आयुष मिश्रा, पिंटू शर्मा, नमन सिरोठिया, गोपाल मिश्रा, राजवीर खन्ना आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Headlines Today 24

Related posts

जीवन का सच्चा मार्ग गुरु ही दिखाता है- गगन शर्मा

Headlines Today24

भाजपा नेता कर रहे अतिक्रमण! की गई शिकायत, स्थानीय लोगों का कहना वर्षों से जहां नाला बह रहा वहां अपनी जगह बताकर सत्ताधारी नेता करा रहे अतिक्रमण

Headlines Today24

पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब की दो खेप, चार साल से फरार एक स्थायी वारंटी को भी दबोचा

Headlines Today24