18.9 C
Bhind
November 13, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

भिंड,पवन शर्मा

जारी है कोतवाली पुलिस की रात्रि चेकिंग

भिण्ड। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे तथा नगर पुलिस अधीक्षक निशा रेड्डी जी के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा इंदिरा चौक, एमजेएस मेला ग्राउंड, लहार चुंगी, चौधरी मोड़, गौरी सरोवर ,नयापुरा ,खटीक खाना ,शास्त्री चौक, परेड चौराहा, हॉकर जॉन, धनवंतरी कॉम्प्लेक्स, भीम नगर, आर्य नगर, अटेर रोड, बेटी बचाओ चौराहा आदि स्थानों पर रात्रि में बल के साथ चेकिंग की चेकिंग के दौरान यहां वहां खड़े मिले लोगो से रात्रि में खड़े होने का कारण पूछा , शराब पीकर वाहन चलाने वालो को चेक किया ।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3 लोगों पर कार्यवाही कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत तीन मोटरसाइकिल जप्त की
शराब पीकर वाहन चलाने वाले इन चालकों पर हुई कार्यवाही———
1-आरोपी के कब्जे से 1 पल्सर मोटरसाइकिल काले रंग की एमपी 30mg 7178 जप्त की

2-आरोपी के कब्जे से एक प्लैटिना मोटरसाइकिल बिना नंबर की जप्त की
3-आरोपी के कब्जे से एक हीरो होंडा पैशन प्रो MP 30 एमसी 3736 जप्त की।

कोतवाली पुलिस की अपील शराब पीकर वाहन न चलाए।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शर्मा, उप निरीक्षक अतुल भदोरिया, प्रधान आर सुनील यादव, तिरवेंद्र, कमल, जितेंद्र यादव, दिलीप सविता, आर अभिषेक यादव, दीपक राजावत, अनिल शर्मा, दिलीप शाक्य, राहुल राजावत, राहुल सिकरवार आदि शामिल रहे।

Headlines Today 24

Related posts

12 मार्च को धूमधाम से निकलेगा साईं बाबा का पालकी चल समारोह

Headlines Today24

यहां की पुलिस ने किया एक साल पहले हुई बड़ी लूट का खुलासा

Headlines Today24

चौकी में चल रही रामभूषण दास जी महाराज की कथा

Headlines Today24