25.2 C
Bhind
August 14, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

वोटर्स पर पकड़ बनाने जमकर पसीना बहा रहे युवा नेता

भिण्ड,पवन शर्मा

कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भिण्ड से चुनाव लड़ सकते हैं पिंकी भदौरिया

भिण्ड। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष पिंकी भदोरिया आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर भिण्ड से चुनाव लड़ सकते हैं जो इन दिनों वोटरों पर पकड़ बनाने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। यह बता दें कि कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिछले कई वर्षों से समाज सेवा एवं सक्रिय राजनीति के जरिए आमजन के दिलों में काफी अच्छी छवि बना रखी है। पिंकी भदौरिया भिण्ड से चुनाव लड़ने के इच्छुक है जो लगातार क्षेत्र में सक्रिय बने हुए है। उनके व्यवहार कुशलता के चलते स्थानीय नागरिकों द्वारा उन पर काफी भरोसा जताया जा रहा है।

हर सुख दुख में साथ खड़े रहते हैं

अधिकांश राजनेताओं को व्यस्तता के चलते आमजन के सुख-दुख से कोई सरोकार नहीं रह जाता है, जबकि पिंकी भदोरिया एसे युवा नेता हैं जो तमाम व्यस्तता के होने के बावजूद स्थानीय नागरिकों के सुख दुख में सदैव साथ खड़े रहते हैं। उनकी इस कार्यशैली से स्थानीय लोग भी उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह ही सम्मान देने लगे हैं।
कांग्रेस नेता पिंकी भदौरिया का कहना है कि मूलतः भिंड जिले से जुड़े होने से क्षेत्र की उपेक्षा देख आत्मग्लानि महसूस होती है। इसलिए अब हम भिण्ड से ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं जिससे क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

Headlines Today 24

Related posts

अधिकतर जनन संबंधी बीमारियां अस्वच्छता से होती हैं- डॉ बृजवाला

Headlines Today24

M-seal और फेविकॉल का उपयोग कर बैंक खाते से उड़ाए रुपये, 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Headlines Today24

सेवा ही संगठन की विचारधारा पर भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं जनसेवा- अरविंद भदौरिया

Headlines Today24