27.9 C
Bhind
April 12, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

रेत का अवैध परिवहन कर रहे 13 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, अति० पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक निशा रेड्डी के नेतृत्व में बुधवार को भिण्ड शहर से होकर अवैध रेत परिवहन करते हुए वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वीरेन्द्र नगर, सुभाष तिराहा एवं सीता नगर में अवैध रेत परिवहन करते हुए 13 ट्रेक्टर ट्रोलियों को पकडा गया। जिनके पास मौके पर रॉयल्टी व अन्य कोई वैध दस्तावेज नहीं पाये गये। पकडे गये सभी ट्रेक्टर ट्रोलियों को थाना कोतवाली परिसर में सुरक्षार्थ रखा जाकर माईनिंग विभाग को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। माइनिंग विभाग के द्वारा पकडे गये ट्रेक्टर ट्रोलियों पर कार्यवाही की जा रही है। अवैध रेत परिवहन करते हुए निम्न ट्रेक्टर ट्रोलियों को पकड़ा गया हैः-

  1. स्वराज ट्रेक्टर नीले रंग का जिसका इन्जन न.CJ1354ML014120 है.
  2. स्वराज ट्रेक्टर नीले रंग का जिसका इन्जन न.391354STG09815A है
  3. स्वराज ट्रेक्टर नीले रंग का जिसका इन्जन न.391354H002113A है
  4. जॉनडियर ट्रेक्टर 5050D जिसका इन्जन न. PY3029D495618 है
  5. न्यू हॉलेण्ड ट्रेक्टर नीले रंग का
  6. महिन्द्रा 585 लाल रंग का जिसका इन्जन न. NHF6CBJ0288 है.
  7. सोनालिका DI 35 जिसका चैचिस न.BZJSSB11690SM है
  8. सोनालिका DI 35 जिसका चैचिस न. BZJSS816351SM है
  9. सोनालिका DI 35 जिसका चैचिस न. BZJSR1013181SM है
  10. सोनालिका DI 35 जिसका चैचिस न. 10026582CC है
  11. सोनालिका 745 जिसका चैचिस न.10009468AE है
  12. स्वराज ट्रेक्टर नीले रंग का जिसका इन्जन नWWTM30405042425
  13. महिन्द्रा लाल रंग का जिसका इन्जन न 3044011R2 है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. रविन्द्र शर्मा, उनि आशीष यादव, उनि, अतुल भदौरिया, उनि राजेश गौर, प्रआर. 1136 अवधेश चौहान, प्रआर. 597 सतेन्द्र भदौरिया, प्रआर 250 सुनील यादव, आर. 176 राहुल राजावत, आर. 137 गिर्राज ‘यादव, आर. 1354 आनन्द त्रिपाठी, आर. 309 अभिषेक यादव, आर. 1373 दीपक राजावत, आर.603 रवि जादौन, आर.63 दिलीप शाक्य, आर.51 अनिल शर्मा एवं सायवर सेल प्रभारी उनि शिवप्रताप राजावत, उनि वैभव तोमर तथा सायवर टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Headlines Today 24

Related posts

सीमित विकल्प ही देते हैं संकल्पों को जन्म: सिसोदिया

Headlines Today24

राघवेंद्र कांकर बने कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष

Headlines Today24

क्विज प्रतियोगिता में स्नेहा रही प्रथम , राधिका चतुर्वेदी और नीतू बघेल ने हासिल किया दूसरा और तीसरा स्थान

Headlines Today24