30 C
Bhind
July 19, 2026
Headlines Today 24
इंदौरक्राइममध्यप्रदेश

यहां कार्यकर्ताओं में जमकर चलीं लाठी और कुर्सियां

इंदौर में नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग के एक दिन पहले यहां के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के वार्ड 20 में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद जमकर आपस में मारपीट हुई। दोनो तरफ से लाठी-डंडे बरसे और कुर्सियां एक दूसरे के ऊपर फेंकी गई। जिसको जो मिला वह एक दूसरे को मार रहे थे। दोनो ही पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार से पहले से लाठियों का इंतजाम करके रखा गया था। कुछ विवाद के बाद एकाएक लोग लाठियां उठाते हैं और मारपीट शुरू हो जाती है।

घटना के बाद विधायक रमेश मेंदोला और कांग्रेस महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला हीरानगर थाने पहुंच गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Headlines Today 24

Related posts

2009 बैच के यह 14 आईपीएस डीआईजी रैंक पर पदोन्नत, ग्रह विभाग ने जारी किए आदेश

Headlines Today24

चुनाव से पहले एक साथ 673 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तबादले, प्रत्येक जिले में कई थानों में होंगे बदलाव

Headlines Today24

Erfahrungen mit dem Wettanbieter Interwetten im Überblick