22.5 C
Bhind
September 21, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

भाविप महिला शाखा जागृति की महिलाओं ने लगाए पौधे

भिण्ड। दायित्व ग्रहण करने के दो दिन बाद ही भारत विकास परिषद की महिला इकाई की समस्त महिलाओं ने इकट्ठा होकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फूफ में वृक्षारोपण किया। विभिन्न छायादार और जीवन दायक पेड़ों को रोपण के लिए परिषद की सभी महिलाएं प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूफ में पहुंची, जहां पर उन्होंने मिलकर गड्ढे खोदे और 21 वृक्षों का रोपण किया।

विदित हो कि फूफ में नवीन परिसर में सामुदायिक केंद्र स्थापित हुआ है और यहां वृक्षों की महती आवश्यकता है। पेड़ों के महत्व को समझते हुए जागृति शाखा की महिलाओं ने यह दृढ़ निश्चय किया और परिसर को हरा-भरा करने की ठान ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूफ में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ ब्रजेश सिंह ने परिषद के वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना की।

स्थानीय लोगों ने भिंड से परिषद की आई महिलाओं का स्वागत किया और उनके द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर परिषद परिवार से आभा जैन, उपाध्यक्ष सुनीता सोनी, संगीता कौशल, संगीता तोमर, अरुणा पाठक, नेहा भदोरिया, अंजू शर्मा एवं अन्य भी शामिल रहे।

Headlines Today 24

Related posts

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर पंचायत निर्वाचन मतगणना पर उठाए सवाल!

Headlines Today24

बदले गए भिण्ड, विदिशा और पन्ना कांग्रेस जिलाध्यक्ष, भिण्ड में युवा नेता और पन्ना में महिला सहित इन्हें मिली जिम्मेदारी

Headlines Today24

Yep Casino: Your Gateway to Exciting Online Gaming