23 C
Bhind
September 9, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

“भारत को जानो” प्रतियोगिता का विद्यालय स्तरीय चरण संपन्न

भारत विकास परिषद के संस्कार प्रकल्प के तहत देश के विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने एवं भारत के बारे में सामान्य ज्ञान बढाने हेतु संपूर्ण भारत में प्रतिवर्ष भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक किया जाता है। प्रतियोगिता के प्रश्न भाविप द्वारा प्रकाशित “भारत को जानो” नामक पुस्तक से लिये जाते हैं, जिसमे भारतवर्ष की सनातन संस्कृति ,धर्म, गौरवशाली इतिहास, भूगोल, साहित्य व विभिन्न खेलकूदों के बारे में अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नावली संकलित की गई है। इस प्रतियोगिता का आयोजन वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दो वर्गों में किया जाता है।

इसी क्रम में मंगलवार को शाखा भिंड द्वारा “भारत को जानो” नामक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का प्रथम विद्यालयीन चरण शहर के चार विद्यालयों अग्रवाल विद्या मंदिर, ऑस्टिन स्कूल, समर गोल्ड विद्यालय व रॉयल इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न कराया गया। जिसमे कुल 273 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सर्वोच्च अंक प्राप्त कर चयनित सोलह विद्यार्थियों की आठ टीम – चार वरिष्ठ व चार कनिष्ठ वर्ग में आगामी 21 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी तथा इसमे चयनित टीम 6 नवंबर को ग्वालियर में होने जा रही प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी ।

चयनित विद्यार्थी – सूर्यांश सिंह, सुधीर सिंह, सचिन शर्मा, कु. सरिता, नैतिक राठौर, हर्ष प्रताप सिंह भदोरिया, आलोक बघेल, तनु शर्मा, विक्रम सिंह भदोरिया, अनुराधा शर्मा, नितिशा राठौर, स्वाति नरवरिया, सौरभ गर्ग, राकेश सिंह भदोरिया, निशा राजावत व रोहित जाटव
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

ज्ञात हो कि विगत वर्षों में शाखा भिण्ड की टीम प्रांतीय स्तर से चयनित होकर क्षेत्रीय स्तर तक सहभागिता करने वीकानेर राजस्थान तक जा चुकी है।

Headlines Today 24

Related posts

Betoffice Giriş: Güvenilir Bahis ve Casino Deneyimi

इस नेता के नेतृत्व में होगा अनुसूचित जाति-जनजाति सम्मेलन, कई दलों के कार्यकर्ता थाम सकते हैं इस दल का दामन!

Headlines Today24

भिण्ड पुलिस ने पकड़ी हथियारों की बड़ी खेप, 11 कट्टे, 5 पिस्तौल और 60 राउंड के साथ तीन हथियार तस्कर किये गिरफ्तार

Headlines Today24