33.5 C
Bhind
June 9, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेशराजनीति

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार का मेहगांव में अस्वनी त्यागी के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

गणेश पाराशर, मेहगांव

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार एवं राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल चम्बल अंचल के तीन दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। जहां से बुधवार भिंड जिले के दौरे पर राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल एवं प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, जिला अध्यक्ष विक्रांत कुशवाह का मेहगांव में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अस्वनी त्यागी के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बड़े पुष्पहार से जोरदार स्वागत किया गया। मेहगांव मंडल की सीमा में प्रवेश करते ही मंडल अध्यक्ष अस्वनी त्यागी एवं गौरव चतुर्वेदी के नेतृत्व में गिंगरखी गांव पर स्वागत किया गया।
वहीं मेहगांव में ग्वालियर रोड पर सोनी मंडल अध्यक्ष आशीष भदौरिया ने स्वागत किया। मुरैना तिराहे पर गोरमी मंडल अध्यक्ष अरिमर्दन बरुआ के नेतृत्व में स्वागत किया गया। वहीं भिंड तिराहे पर अमायन मंडल अध्यक्ष संदीप राजावत एवं मंडी गेट पर दंदरौआ मंडल अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।
इस दौरान भाजयुमो के युवानेता सचिन भदौरिया, लुक्के त्यागी, मनोज पुरोहित, प्रदीप परमार, रजत मुदगल, अनुज भदौरिया, प्रेम तिवारी, रिंकू टीकैत, योगेंद्र दैनिक, भोले चौधरी, नीतेश राठौर, सुधा राठौर, गजेंद्र भदौरिया, कालीचरण शाक्य, रविन्द्र परमार, आदि के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

पुलिस ने 221 लोगों को वापस कराए गुम अथवा चोरी हो चुके मोबाइल

Headlines Today24

पटवारी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भरी बारिश में बाइक रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

Headlines Today24

पंचायत एवं निकाय चुनाव आचार संहिता में पकड़ा हथियारों का जखीरा

Headlines Today24