22.7 C
Bhind
January 24, 2026
Headlines Today 24
होशंगाबाद

भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा प्रदेश में 46 जिलों में 58 जगहों पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन -चौधरी दर्शन सिंह

भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा प्रदेश में 46 जिलों में 58 जगहों पर हुआ रक्तदान शिविरों का आयोजन : चौधरी दर्शन सिंह

30 मई विशेष सेवा कार्य अभियान

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के जनकल्याण के सात वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव गांव जाकर सोशल डिसेन्ट और कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए सेवा कार्य किये गये । जिसमें भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने राजथरी उमरधा बनखेड़ी में पहुँच कर सेवा कार्यों में सहभागिता करते हुये कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया व मास्को वितरण एवं स्प्रे पंप से सैनिटाइजर किया गया । साथ ही जरूरतमंद लोगों को अनाज के पैकेट बांटे गये ।

इस अवसर पर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल ऐतिहासिक 7 साल पूरे हो रहे हैं। सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत विगत दिवस 29 मई 2021 को एक ही दिन में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की सहायता के लिए सेवा ही संगठन पथ का अनुगमन करते हुये प्रदेश में 46 जिलों में 58 जगहों पर रक्तदान शिविरों के माध्यम से रक्त संग्रह किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाकर समाज के हर वर्ग का जीवन स्तर को उठाने का कार्य किया हैं। जिसमें ग़रीब लोगों को घर दिलाने के लिए मोदी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली के लिए सौभाग्य योजना, गैस कनेक्शन के लिए उज्जवला योजना और शौचालय के लिए स्वच्छ भारत योजना और किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना सहित लगभग डेढ़ सौ योजनाएं जनकल्याण के लिए केंद्र सरकार के द्वारा संचालित की जा रही है । यद्यपि मोदी सरकार ने जो काम किये है हम उसकाे पूर्णतः वर्णित नहीं कर सकते तथापि आज के इस शुभ अवसर पर इन सेवा कार्यों के माध्यम से कुछ योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने का प्रयास किया है। जिस जज्बे के साथ प्रदेश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी कार्य करते हैं हमें उन पर गर्व है ।

Headlines Today 24

Related posts

मध्यप्रदेश में अब प्रत्येक महिला को मिलेंगे 1000 रुपये प्रतिमाह! मुख्यमंत्री ने की इस बड़ी योजना की घोषणा

Headlines Today24

मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार वार्ड नंबर 12 में संकट प्रबंधन समूह की बैठक संपन्न

Headlines Today24

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर में वायु शुद्धि करण हेतु किया चलित हवन

Headlines Today24