23.2 C
Bhind
November 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

महाराणा प्रताप ने शौर्य और धैर्य के साथ मातृभूमि के प्रति कर्तव्य निभाया

भिंड : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 483वी जयंती पर सर्किट हाउस स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने महाराणा प्रताप को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने विस्तारवादी मुग़ल ताकतों के खिलाफ अपनी अडिग शौर्य और धैर्य के साथ मातृभूमि के प्रति निस्वार्थ कर्तव्य निभाया, उन्हें वीरता और दृढ़ निश्चय के कारण एक महानतम शासक के रूप में जाना जाता है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि महाराणा प्रताप का चरित्र दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने अपने जीवन में कठिन संघर्ष करके भारतवासियों को मुगलों के जुल्मों से मुक्ति दिलवाने का काम किया।

इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित जैन, मंडल महामंत्री संतोष भारौली, मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक पांडे, मंडल मंत्री प्रशांत सोनी, मंडल मंत्री सूरज बरुआ, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह राजावत, बल्ली शर्मा, छोटू शर्मा, अंकित तोमर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

साध्वी देवादिति के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ पतंजलि का दो दिवसीय योग चिकित्सा विज्ञान एवं ध्यान शिविर

Headlines Today24

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन फ्रेंड ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।

Headlines Today24

उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया गया नशा निषेध दिवस, संगोष्ठी का हुआ आयोजन, दिलाई गई शपथ

Headlines Today24