23.1 C
Bhind
September 21, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भाजपा कर रही लोगों को गुमराह- शांति कुशवाह

भिण्ड पवन शर्मा

मध्यप्रदेश कॉन्ग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के हाथ जोड़ो अभियान को आगे बढ़ाते हुए इंटक कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शांति कुशवाह ने सब्जी मंडी में दुकान दुकान जाकर लोगों से जनसंपर्क किया एवं कांग्रेस के बारे में लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में हमारी कमलनाथ सरकार थी तब कमलनाथ जी ने कहा था 100 यूनिट ₹100 बिजली हर घर को मिलेगी और उन्होंने कहा था हम वृद्धावस्था पेंशन एवं विकलांग पेंशन को बढ़ाया साथ ही कन्यादान योजना 21000 से 51000 की।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ की इच्छा थी कि हम वृद्ध लोगों को लिए हर माह एक हजार रुपए दिलाएंगे। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार में आने के बाद आज वृद्धावस्था पेंशन के लिए कई लोग चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनका काम नहीं हो रहा है। यह आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ लोगों को गुमराह करने का कार्य करती है। 4 सालों में भिंड का विकास नहीं दिखा, अब 8 महीने में भिंड को स्वर्ग बनाने का कार्य किया जा रहा है। आज सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाने वाला कार्य भारतीय जनता पार्टी के नेता गण कर रहे हैं।

लाड़ली बहना योजना पर उन्होंने कहा 4 सालों में हमारी बहने भाजपा को नहीं दिख रही थी, आज चुनाव से पहले मामा मानिकचंद ने झूठ का पिटारा खोल दिया। हमारी भोली भाली बहनों को बहलाने एवं गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं।


इसी कड़ी में इंटक कांग्रेस अध्यक्ष शांति कुशवाह ने जामपुरा पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं श्रीमद् भागवत कथा में भाग भी लिया। इस अवसर पर उनके साथ में भिंड गांधी चौपाल के जिला प्रभारी अरविंद सोनी, पवन चौरसिया, पिंका बरुआ, राजेश कुमार शाक्य, इंद्रजीत जाटव, अमित शिवहरे, नीलम भदोरिया, विनोद कुमार जाटव आदि लोग मौजूद रहे।

,

,

Headlines Today 24

Related posts

पुनर्मतदान के लिए जिम्मेदार आरोपियों से वसूला जाएगा रिपोल का पूरा खर्चा, नोटिस किए गए जारी

Headlines Today24

रिश्तेदार की अंकसूची पर अपनी पत्नी को शिक्षक बनवाने का दोषी शिक्षक नौकरी से बर्खास्त

Headlines Today24

पाठक को लहार एवं प्रिंस को बनाया गया युवा मोर्चा का सेंवढ़ा विधानसभा प्रभारी

Headlines Today24