24.8 C
Bhind
December 12, 2025
Headlines Today 24
Uncategorizedकोरोनाभिण्ड

बिना मास्क चलने वाले लोगों पर की गई चालानी कार्यवाही, नहीं सुनी गई किसी की भी सिफारिश, तमाम बहानेबाजी करते नजर आए लोग

  • परानिधेश भारद्वाज

सोमवार को भिंड शहर में यातायात पुलिस (Traffic police) द्वारा दो जगह चैकिंग पॉइंट (checking point) लगाकर बिना मास्क चलने वाले लोगों (people commuting without mask) के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस (Police) ने सभी लोगों पर कार्यवाही की, चाहे वह कितना ही रसूखदार (Powerful) क्यों ना रहा हो। कार्यवाही में किसी की भी सिफारिश नहीं सुनी गई, और कोरोना की रोकथाम के लिए कड़ाई का संदेश देते हुए सभी के चालान काटे गए। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह (SP Manoj Kumar Singh) के निर्देशन में सूबेदार नीरज शर्मा (Traffic SI Neeraj Sharma) के नेतृत्व में कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

कोरोना ने भारत ही नहीं पूरे विश्व को हिला कर रख दिया। इसकी पहली लहर (First wave) कई देशों में खतरनाक रूप से आई। लेकिन पहली लहर में भारत के लोग (Indians) कोरोना से ज्यादा प्रभावित (affected) नहीं हुए। और शायद इसी के चलते लोगों ने कोरोना को काफी हल्के में (lightly) लिया।

लेकिन भारत में इसकी दूसरी लहर काफी तेजी से आई और कई जिंदगियों को समेट ले गई। आलम यह रहा कि हर दूसरे घर में या दूसरे रिश्तेदार में कोरोना का मरीज मिल रहा था (almost every second home or relative got affected of Covid 19)। लेकिन धीरे-धीरे इसमें कमी आने लगी और फिर से लोग बेपरवाह होने लगे हैं। दूसरी लहर के बाद डॉक्टर और वैज्ञानिक कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी भी लगातार देते आ रहे हैं। साथ ही कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करने की भी गुजारिश सभी से कर रहे हैं। लेकिन आम जनता सबको अनसुना करते हुए कोरोना गाइडलाइंस (Covid guidelines) की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रही है।

खासकर भिंड जिले (Bhind district) में तो लोगों को यही लग रहा है कि कोरोना पूरी तरह से खत्म हो चुका है (Covid-19 is over) और शायद इसी के चलते यहां पर लोग कोविड-19 गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां उड़ाने लगे हैं। लेकिन ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में यातायात प्रभारी रणजीत सिंह सिकरवार एवं सूबेदार नीरज शर्मा के द्वारा भिंड शहर के व्यस्ततम परेड चौराहे और डॉक्टर लेन के पास चेकिंग पॉइंट लगाकर बिना मास्क निकलने वाले लोगों पर कार्यवाही की गई।

इस कार्यवाही में सबसे बड़ी बात यह रही कि किसी की भी सिफारिश (recommendation) को नहीं सुना गया। चाहे वह किसी नेता (politician) की रही हो, ख्यातिनाम व्यक्ति (renowned person) की या फिर पत्रकार (journalist) की। बिना मास्क चलने वाले सभी लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई।

कार्रवाई के दौरान अलग-अलग लोग अलग-अलग प्रकार की तमाम बहाने बाजी (excuses) देते नजर आए। लेकिन इस बार ट्रैफिक पुलिस ने किसी की एक भी नहीं सुनी और सब पर चालानी कार्यवाही की। कई छोटे-बड़े नेताओं, पत्रकारों एवं अन्य ख्याति नाम लोगों द्वारा कॉल किए गए, लेकिन सबको नजरअंदाज कर लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस द्वारा सभी पर चालानी कार्यवाही की गई।

सोमवार को की गई कार्यवाही में पुलिस द्वारा संदेश दिया गया कि आपका जीवन अनमोल है (your life is precious), इसे बचाने के लिए पुलिस आपके सामने खड़ी है। आप अपने जीवन से खिलवाड़ कर सकते हैं, लेकिन पुलिस आपको ऐसा करने से हमेशा रोकती रहेगी, बाकी तो मर्जी है आपकी, पुलिस प्रशासन की बात मानें या फिर किसी को दोष दिये बिना जो भी अंजाम हो उसे भुगतने को तैयार रहें।

देखिये कार्यवाही के फोटो…

Headlines Today 24

Related posts

ईपीएस पेंशनरों का रास्ता रोको आंदोलन 15 मार्च को

Headlines Today24

महर्षि अरविंद की जयंती पर जन अभियान परिषद का जिला स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

Headlines Today24

जज्बा- व्रत रहते हुए भी करवाचौथ पर महिला ने दूसरे बच्चे के लिए किया रक्तदान

Headlines Today24