26.3 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

बाढ़ प्रभावित गांवों में ट्रैक्टर चलित जनरेटर से होगी पानी की सप्लाई, जिला प्रशासन ने हायर किये आर्मेचर और जनरेटर युक्त ट्रैक्टर

  • परानिधेश भारद्वाज

भिंड जिले की चंबल एवं सिंध नदियों में आई भयानक बाढ़ से कई गांवों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। यहां पर बिजली के खंभे उखड़ने से या फिर अभी भी बिजली के खंभे पानी में डूबे होने से बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में कई गांवों में पीने के पानी की विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है।

पानी सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के सुझाव पर ग्वालियर से बाढ़ आपदा राहत कार्य देखने आए एडीएम आशीष तिवारी द्वारा ट्रैक्टरों में चलित जनरेटर के द्वारा पानी सप्लाई की व्यवस्था करने के लिए ऐसे ट्रैक्टरों को हायर किया गया है। इन चलित जनरेटर के जरिए बिजली उत्पन्न कर सबसे पहले बाढ़ प्रभावित ऐसे क्षेत्रों में पीने के पानी की सप्लाई की जाएगी जहां पर ट्यूबवेलों अथवा मोटर के जरिये पानी सप्लाई होती थी और अब बिजली ना होने से वह बंद है। और उसके बाद मोबाइल आदि चार्ज करने के लिए लोगों को कुछ समय के लिए बिजली दी जाएगी, ताकि वह अपने प्रिय जनों से बात कर सकें। एक एक ट्रैक्टर द्वारा अलग-अलग जगहों पर जाकर पानी की सप्लाई कराई जाएगी।

 

आपको बता दें भिण्ड कलेक्टर सतीश कुमार एस द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दिन रात दौरा कर राहत बचाव कार्य करने के चलते तबियत खराब होने के चलते ग्वालियर के एडीएम आईएएस आशीष तिवारी को कुछ समय के लिए जिले की बाढ़ आपदा राहत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा सुझाये गए इस नवाचार को उन्होंने फौरी तौर पर लागू करने के लिए तुरंत तीन ट्रैक्टरों को अधिग्रहित किया गया है। साथ ही ऐसे अन्य आर्मेचर और जनरेटर युक्त ट्रेक्टरों को अधिग्रहित करने की प्रक्रिया भी चल रही है।
बाइट- आशीष तिवारी, एडीएम ग्वालियर

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=tan94_HxsRg[/embedyt]

Headlines Today 24

Related posts

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती के उपलक्ष्य में जन अभियान परिषद ने जिले भर में किया व्याख्यानमाला का आयोजन

Headlines Today24

रेत भरने खड़े वाहनों पर हुई कार्यवाही, नदी से रेत निकालकर ट्रकों में भरने वाली कंपनी कार्यवाही से अछूती क्यों?

Headlines Today24

Die Welt der Unterhaltung bei Slotmagie entdecken