30 C
Bhind
July 18, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

पाठक को लहार एवं प्रिंस को बनाया गया युवा मोर्चा का सेंवढ़ा विधानसभा प्रभारी


भिंड। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार द्वारा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक को भिंड जिले के लहार विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं सिंधिया समर्थक नेता प्रिंस दुबे को सेंवढ़ा विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। हाल ही में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक को जिला शहडोल के जयसिंहनगर के नगर परिषद का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।
इस जिम्मेदारी मिलने पर अतुल रमेश पाठक और प्रिंस दुबे ने कहा कि इस जिम्मेदारी के लिए वह शीर्ष नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें सौंपी है उसपर वह खरा उतरेंगे।

युवा नेताओं के विधानसभा प्रभारी बनने पर युवा मोर्चा जिला प्रभारी कुलदीप यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मयूर भदौरिया, सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, जिला मंत्री राजीव मिश्रा, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सरजन सिंह नरवरिया, मंडल उपाध्यक्ष लवकुश परिहार, मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक पाण्डेय, नगर मंत्री सूरज बरुआ, शिवेश महंत, अजय मुंडोतिया, गौरव आलमपुर, सूरपुरा मंडल अध्यक्ष नीरज पांडे सहित कई नेता गणों ने बधाई दी है।

Headlines Today 24

Related posts

हेलमेट नहीं लगाया तो होगा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त!

Headlines Today24

स्वर्गीय पं. वैद्यराज जनमेजय शर्मा की पुण्यतिथि पर निःशुल्क आयुर्वेद शिविर का हुआ आयोजन

Headlines Today24

हार का सदमा बर्दास्त नहीं कर पाए कांग्रेस प्रत्याशी, हार्ट अटैक से हुई मौत

Headlines Today24