30.7 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
क्राइममध्यप्रदेश

दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

  • परानिधेश भारद्वाज

भिण्ड। जिला पुलिस ने मेहगांव थाना क्षेत्र में 30 नवंबर को हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी एवं मृतक दोनों ही अच्छे दोस्त थे। लेकिन दोस्त द्वारा अपनी पत्नी के चरित्र के बारे में अपशब्द कहे जाने से व्यथित होकर आरोपी हरिमोहन उर्फ रिंकू शिवहरे ने अपने ही दोस्त संतोष की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक कर मृतक की गाड़ी को शव से लगभग 3 किलोमीटर दूर छोड़ दिया।

1 दिसंबर की सुबह सड़क किनारे संतोष का शव मिलने से मेहगांव क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या के सनसनीखेज मामले में मृतक संतोष की कॉल डिटेल निकालकर एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विवेचना चालू की। जिसके बाद 12 दिनों में ही पुलिस ने आरोपी हरिमोहन उर्फ रिंकू शिवहरे को गिरफ्त में ले लिया। आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल करते हुए हत्या की बात स्वीकार कर ली।

बतौर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान आरोपी रिंकू द्वारा बताया गया कि घटना वाले दिन जब दोनों दोस्त साथ में थे तब मृतक संतोष ने आरोपी की पत्नी के चरित्र को लेकर उससे अपशब्द कहे थे। जिससे रिंकू नाराज हो गया और उसने संतोष को ठिकाने लगाने की ठान ली। उसने पहले संतोष को जुआ खेलने के बहाने बुलाया, लेकिन जब वह नहीं आया तो फिर शाम को शराब पीने के बहाने उसको बुलाया। और फिर बंद पड़े पेट्रोल पंप के सामने गाड़ी के अंदर बैठकर ही दोनों ने शराब पी। तभी आरोपी रिंकू द्वारा संतोष से उसकी पत्नी के चरित्र के संबंध में दिन में बोले गए शब्दों को दोहराने के लिए कहा गया। पहली बार तो संतोष ने हंसकर टाल दिया, लेकिन जब रिंकू ने फिर से वही शब्द दोहराने के लिए कहा तो संतोष ने भी दिन में कही बात फिर से बोली। इससे गुस्साए रिंकू ने हाथ से उसका गला दबाया और फिर जेब से रस्सी निकालकर उससे संतोष का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को सड़क किनारे फेंक कर मोबाइल से छेड़छाड़ की, ताकि पुलिस उस तक ना पहुंच सके। लेकिन कानून के लंबे हाथों से आरोपी बच नहीं सका और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बाइट- शैलेंद्र सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक भिण्ड

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=KlYDYTVyLBA[/embedyt]

Headlines Today 24

Related posts

छोटे शहर की बड़ी दिव्यांग खिलाड़ी, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Headlines Today24

भाजपा की विफलताओं को बताने कांग्रेस ने शुरू किया जन-जागरण अभियान, अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेसियों ने बताई भाजपा की खामियां

Headlines Today24

Erfahrungen und Einblicke in das Angebot von Tipwin