23.3 C
Bhind
September 12, 2026
Headlines Today 24
Uncategorized

ट्यूबवेल खनन में पानी की जगह निकल रही आग, पुलिस प्रशासन मौके पर

आग देख प्राशासन ने सुरक्षा के लिए राजस्व व पुलिस टीम किया तैनात

आग देखने उमडा लोगों का हुजूम

राजगढ़। जिले के सुठालिया कस्बे से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम खंनोटा में लोग उस समय हैरान रह गए जब एक बोरवेल से पानी की जगह आग की ऊंची ऊँची लपटे निकलती दिखाई दी.

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=0G4pMNvXBhQ[/embedyt]

दरअसल खनोटा के रहने वाले कालू सौंधिया के खेत में बोरवेल के लिए खुदाई की जा रही थी, मशीन से ट्यूबवेल खनन के दौरान खेत की जमीन से अचानक आग की चिंगारियां उठने लगी। देखते ही देखते चिंगारियां बड़ी-बड़ी लपटों में तब्दील हो गई। जमीन से ऊंची ऊँची उठ रही आग की लपटों की खबर जैसे ही आसपास के ग्रामीणो को लगी वैसे ही बड़ी तादाद में लोग यह नजारा देखने वहां इकट्ठा हो गए। यह रोचक नजारा देखकर लोग भी अचंभित रह गए। ग्रामीणों का कहना था कि बोर खनन की मशीन चल रही थी उसी दौरान कुछ देर बाद ही अचानक से चिंगारियां उठने लगी और देखते ही देखते वह लपटों में तब्दील हो गई। जैसे-तैसे वहां से बोरवेल मशीन को हटाया गया। जमीन से आग निकलने की सूचना मिलने ही ब्यावरा एसडीएम जूही गर्ग मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि जमीन के अंदर संभवतः ज्वलनशील गैस है ,उसके रिसाव से आग निकल रही है , रात भर में गैस खत्म होने पर आग भी बुझ जाएगी। हमने सुरक्षा के लिहाज से घटना स्थल पर राजस्व और पुलिस की टीम को तैनात किया है, ताकि लोग आग के पास न जाएं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=qF2UV_ThiZ0[/embedyt]

Headlines Today 24

Related posts

आरोपी को लिफ्ट दी तो प्रधान आरक्षक ने क्लर्क से की 20 हजार रिश्वत की मांग, लोकायुक्त ने दबोचा

Headlines Today24

हर जन्मदिन पर रक्तदान कर यह समाजसेवी दे रहे रक्तदान की प्रेरणा

Headlines Today24

मप्र कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कमलनाथ ने छोड़ा नेता प्रतिपक्ष का पद, इनको बनाया गया नेता प्रतिपक्ष

Headlines Today24