23.6 C
Bhind
August 10, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

जिला कांग्रेस ने मनाया लोकतंत्र सम्मान दिवस

भिण्ड पवन शर्मा

लोकतंत्र व संविधान में विश्वास रखकर कमलनाथ जी ने दिया मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र – मानसिंह कुशवाह

भिण्ड। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सोमवार को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप मे मनाया गया, जिसमें कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने खंडा रोड पर एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए गोल मार्केट पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण करते हुए कहा आज ही के दिन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा लोकतंत्र व संविधान में विश्वास रखते हुए मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था और कहा प्रदेश में किसान मजदूर आमजन व्यापारी भाइयों के विश्वास से चुनी हुई कांग्रेस सरकार को धन बल के दम पर भारतीय जनता पार्टी ने गिरा कर लोकतंत्र व जनादेश का अपमान करने का काम किया।

कांग्रेस पार्टी का विश्वास हमेशा लोकतंत्र और संविधान मैं रहा है। इसकी रक्षा के लिए कांग्रेस के छोटे से कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेताओं तक बलिदान भी देना पड़ा तो वह देश हित में कभी पीछे नहीं हटे। आज प्रदेश और देश भर में भारतीय जनता पार्टी का विश्वास लोकतंत्र से हटता जा रहा है और उनके द्वारा चुनी हुई सरकारों को गिराना व जनादेश का अपमान करना आम बात हो गई है। इसलिए आज के ही दिन हम सब संकल्पित हो कि आने वाले 2023 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए हम सब को प्रण पथ से जुटना है। क्योंकि प्रदेश का किसान मजदूर आमजन कमलनाथ को मध्य प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री के रूप में देख रहा है। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जन विरोधी नीति और लोकतंत्र को खत्म करने के विषय पर नारेबाजी की।


शहर कांग्रेस के अध्यक्ष ने किया आभार व्यक्त
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा द्वारा आए हुए सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज देपुरिया, सेवादल के जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा, वीरेंद्र यादव, बृजेंद्र सिंह कल्लू, देवेंद्र सिंह कुशवाहा, राहुल सिंह राजावत, रॉकी तोमर, अशोक गुप्ता, हरिनारायण शर्मा, इरशाद अहमद, सोमबीर यादव, पिंटू शर्मा, रिजवान काजी, दीपू दुबे, अनीस कुरैशी, अनिल भारद्वाज, संजय भूता, एवरन बघेल, कल्पना मिश्रा, शैलेंद्र भदौरिया, राजेश शर्मा, चंद्रभान सिंह राजावत, दर्शन सिंह तोमर, विजय गोयल, दुष्यंत सिंह सिंघई, पान सिंह बाबूजी, बलराम जाटव, संजीव बरुआ, रवि वर्मा, रवि यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

एमपी निकाय चुनाव करेगा 2023 विधानसभा चुनावों की तस्वीर तय- हेमंत कटारे

Headlines Today24

हसरत हयात बने मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के केंद्र समन्वयक

Headlines Today24

अवैध रूप से भंडारित रेत पर पुलिस प्रशासन की कार्यवाही, नष्ट किया रेत

Headlines Today24