25 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डमध्यप्रदेशराजनीति

जिन्होंने दिन भर उड़ाई कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां, वही दे रहे थे इसका पालन करने और मास्क पहनने की नसीहत

दिन भर बिना मास्क की भीड़ से स्वागत कराते रहे प्रभारी मंत्री पत्रकार वार्ता में कोविड गाइडलाइंस का पालन करने और मास्क पहनने की नसीहत देते आए नजर

खुद भी नहीं पहने हुए थे मास्क, बाद में रियलाइज होने पर पहना मास्क

भाजपा कार्यकर्ता मीटिंग में 10 प्रतिशत कार्यकर्ता भी नहीं लगाए हुए थे मास्क

भिण्ड। मध्य प्रदेश में हाल ही में मंत्रियों को विभिन्न जिलों के प्रभार दिए जाने के बाद भिंड जिले के प्रभारी मंत्री बने राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत गुरुवार को पहली बार भिंड पहुंचे। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा जगह जगह पर बैनर पोस्टर के साथ पंडाल लगाकर मंत्री का स्वागत किया गया। मंत्री जी के स्वागत सत्कार में कोरोना गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। जो मंत्री जी मास्क लगाने और कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की नसीहत पत्रकार वार्ता में देते नजर आए, वही मंत्री जमकर भीड़ से अपना स्वागत कराते भी नजर आए। मंत्री जी ने तो यहां तक कह दिया कि मुफ्त वैक्सीन देने के कारण देश का आधा विकास रुक गया है।

दरअसल भिंड जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद मध्यप्रदेश सरकार में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत गुरुवार को पहली बार भिंड पहुंचे। ऐसे में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह पर बैनर पोस्टर और पंडाल लगाकर मंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि कोरोना नामक बीमारी भी कहीं आस-पास भी मौजूद है। मंत्री जी तो भीड़ में मास्क लगाए दिखे लेकिन कार्यकर्ताओं के चेहरों पर तो मास्क बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहे थे। जबकि प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री जी और उनके साथ में बैठी सांसद के मुंह से भी मास्क नदारद था। जहां भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई वहां भी महज 10 प्रतिशत लोग ही मास्क लगाए दिखे। जबकि ज्यादातर लोग बिना मास्क के ही आम दिनों की तरह बैठे नजर आए। ऐसे में सरकार की कथनी और करनी में अंतर साफ नजर आ रहा है।
एक और तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की नसीहत लगातार दी जा रही है, यहां तक कि पाबंदियों में भी पूरी तरह से छूट नहीं दी गई है, लेकिन इसके बावजूद उनकी ही मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री के स्वागत में ही कोरोना गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां उड़ती नजर आई। यही मंत्री दिनभर स्वागत सत्कार में कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाने के बाद जब पत्रकारों से रूबरू हुए तो वह कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील करते हुए नजर आए। यही नहीं बाद में नसीहत देते हुए जब मंत्री महोदय को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने अपने चेहरे को भी मास्क से ढंक लिया। इस दौरान मंत्री जी ने कहा कि सभी लोग शादियों में जाएं तो दूर-दूर रहें और मास्क अवश्य लगाएं। लेकिन उनके स्वागत सत्कार में ऐसी बात कहीं देखने को नहीं मिली। यही नहीं मंत्री जी द्वारा कहा गया कि देश का आधा विकास केवल मुफ्त वैक्सीन दिए जाने के कारण रुक गया है।

सुनिए क्या कहा गोविंद सिंह राजपूत, राजस्व एवं परिवहन मंत्री, मध्यप्रदेश सरकार ने[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Jt2cF0MlzbA[/embedyt]

अपने प्रथम नगर आगमन के दौरान प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जहां माधवराव सिंधिया सेवा मिशन द्वारा संचालित वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लेने पहुंचे और सेवा कार्य में लगे कार्यकर्ताओं को बधाई दी। वहीं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के घर भी प्रभारी मंत्री पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक ने पूरे गर्मजोशी के साथ प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=82U7WmehEk4[/embedyt]

Headlines Today 24

Related posts

चार पीढ़ी पहले शिप से चले गए थे साउथ अफ्रीका, चौथी पीढ़ी ने आकर पूर्वजों की याद में जमीन दान देकर बनवाया स्कूल, कलेक्टर ने किया उदघाटन

Headlines Today24

जनता के जीवन में बड़े बदलाव का आगाज है विकास यात्रा- डॉ रमेश दुबे

Headlines Today24

नगरीय निकाय दूसरे चरण की मतगणना आज

Headlines Today24