27.8 C
Bhind
November 2, 2026
Headlines Today 24
क्राइमदेशमध्यप्रदेशमुरैना

चुनाव में हिंसा फैलाने वाले आरोपियों के घरों पर चलने लगा मामा का बुलडोजर

परानिधेश भारद्वाज

पंचायत चुनावों पहले चरण के मतदान के अगले ही दिन मामा का बुलडोजर फिर से एक बार धड़धड़ाने लगा। इस बार बुलडोजर की जद में आ रहे हैं पंचायत चुनाव में हिंसा फैलाने वाले लोग। मतदान कर्मियों पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों के घरों पर मामा का बुलडोजर चल रहा है।

दरअसल 25 जून को पहले चरण के मतदान के दौरान मुरैना जिले की ग्राम पंचायत गूंज के बंधा गांव में मतदान दल सहित अधिकारियों पर बदमाश किस्म के लोगों द्वारा प्राणघातक हमला किया गया था। इस विगत दौरान सैकड़ों उपद्रवियों ने बंधा मतदान केन्द्र पर मतपेटी लूटने का प्रयास भी किया था। जिसके बाद पुलिस ने 9 ज्ञात तथा 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

ज्ञात आरोपियों में से 7 बंधा गांव के हैं तथा पंचायत सचिव सहित 2 गढ़ी गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों को सबक सिखाने पुलिस ने गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। जिसके बाद रविवार दोपहर में दो जेसीबी मशीनों से आरोपियों के मकान तोडऩे का अभियान शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि 7 आरोपियों के घरों को तोडऩे के लिए देर रात तक बुलडोजर चलेगा।
निश्चित तौर पर पुलिस प्रशासन के इस कदम से गुंडे बदमाशों और अपराधियों के ऊपर दबाव पड़ेगा और आगामी चरणों के चुनावों में मतदान केंद्रों पर हिंसा की घटनाओं को काबू करने में सहयोगी रहेगा।

मतदान कर्मियों पर हमला करने के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलता हुआ
Headlines Today 24

Related posts

Die Welt der Online Unterhaltung bei hitnspin entdecken

कोतवाली पुलिस ने चलाया आदतन अपराधियों का धरपकड़ अभियान

Headlines Today24

12 आईएएस अधिकारियों के प्रभारों में फेरबदल, कुछ को मिलीं अतिरिक्त जिम्मेदारी

Headlines Today24