27.4 C
Bhind
August 24, 2026
Headlines Today 24
Uncategorized

ग्वालियर-चंबल संभाग में आगामी 24 घंटों में अति भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी नदियों के आसपास के गांव के लोग रहें सतर्क

परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

भोपाल स्थित मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान में चेतावनी जारी करते हुए ग्वालियर संभाग के जिलों में आगामी 24 घंटों में अति भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। जिसके चलते जिला प्रशासन ने नदियों के आसपास बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत देते हुए सभी पटवारियों को निर्देशित किया है कि वह नदियों के आसपास बसे गांव के लोगों को सतर्क करें। खास तौर पर मुरैना-श्योपुर क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते क्वारी नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में क्वारी नदी के आसपास के गांव के लोगों को खासतौर पर सतर्क रहने की चेतावनी जिला प्रशासन ने जारी की है। जिला प्रशासन ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति बारिश के मौसम में नदियों के आसपास ना जाए। इसके साथ ही बरसाती नालों से भी सभी लोग दूर रहे क्योंकि बरसाती नालों में धारा छोटी होती है लेकिन पानी काफी तेज गति से चलता है। ऐसे में उसमें बहने की संभावना भी ज्यादा रहती है। हाल ही में स्योढ़ा गांव में हुई दुर्घटना में दो सगे भाई बरसाती नाले में वह कर काल के गाल में समा चुके हैं। इसलिए बारिश के मौसम में लोगों से सावधानी बरतने और घरों में ही रहने की अपील की गई है।

पढ़िये मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पत्र पूरे मध्यप्रदेश में कहां रहेगी कैसी स्थिति-

Headlines Today 24

Related posts

1 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन निकलेगी भव्य शिव बारात, तैयारियां हुईं शुरू

Headlines Today24

बदले गए भिण्ड, विदिशा और पन्ना कांग्रेस जिलाध्यक्ष, भिण्ड में युवा नेता और पन्ना में महिला सहित इन्हें मिली जिम्मेदारी

Headlines Today24

पुरानी पेंशन बहाली के लिए 19 दिसम्बर को गांधी भवन भोपाल में होगी प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक

Headlines Today24